{"_id":"586e91d84f1c1bdd69159dea","slug":"woman-burnt-to-death-burnt-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की जलकर मौत, बच्ची झुलसी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की जलकर मौत, बच्ची झुलसी
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Fri, 06 Jan 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में झुलसी बच्ची का इलाज कराता पिता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कासिमनगर में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। जबकि साथ रही बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई। सुबह पिता फैक्ट्री से घर पहुंचा तो उसे कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। दरवाजा न खुलने पर रोशनदान में लगी जाली निकाली गई। रोशनदान से वह कमरे के अंदर गया तो देखा पत्नी की मौत हो चुकी थी और बच्ची तड़प रही थी। मकान मालिक की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
बिहार थानाक्षेत्र के मलौना गांव निवासी कमल सिंह पत्नी दीप्ती (30) व बेटी विद्या (2) के साथ तीन साल से सदर कोतवाली के कासिमनगर मोहल्ले में फैज के यहां किराये पर रहते हैं। कमल दही चौकी स्थित एक फैक्ट्री में वह काम करता है। रात की ड्यूटी होने से बुधवार की रात वह चला गया। घर पर पत्नी दीप्ती व बेटी विद्या थी। गुरुवार सुबह नौ बजे जब आया तो कमरे का दरवाजा बंद मिला। बच्ची की आवाज आने पर मकान मालिक ने रोशन दान में लगी जाली हटवाई और कमल को अंदर भेजा। वहां जाकर देखा तो दीप्ती का शव पड़ा था, जबकि बेटी विद्या गंभीर रूप से झुलसी हुई थी। सिविल लाइन चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मृतका के भाई धीरेंद्र पुत्र शिवचरन निवासी देवारा बिहार ने बताया कि ठंड अधिक होने से दीप्ती व बेटी विद्या के साथ अलाव ताप रही थी। उसी से कपड़ों में आग लग जाने से उसकी मौत हो गई। उसने बताया कि बहन मानसिक रूप से परेशान रहती थी। वह लोगों से बातचीत भी कम ही करती थी। सिविल लाइन चौकी इंचार्ज अजय कुमार सिंह ने बताया कि मकान में किरायेदार तो और रहते हैं लेकिन ठंड अधिक होने से सभी अपने कमरे में थे।