फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Woman beaten and killed after hitting a bicycle

महिला को साइकिल की टक्कर लगने से वृद्ध को पीटा, मौत

Thu, 27 Aug 2020 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Woman beaten and killed after hitting a bicycle
??????????? ???? ???? ????? ???? ???? ???????? ?? ?????? - फोटो : UNNAO
चकलवंशी(उन्नाव)। महिला को साइकिल की मामूली टक्कर लगने से नाराज परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से साइकिल सवार वृद्ध की बेरहमी से पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मारपीट में शामिल दो लोगों को हिरासत में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

माखी थानाक्षेत्र करीमाबाद गांव निवासी किसान रामेश्वर (60) मंगलवार शाम साइकिल से सरोसी बाजार सब्जी खरीदने गया था। बाजार से घर लौटते समय सरोसी-चकलवंशी मार्ग पर कोटरहिया गांव में मवेशी का झुंड आगे आ जाने पर वृद्ध की साइकिल लहराकर आगे खड़ी कोटरहिया गांव की मौला की पत्नी तारावती से टकरा गई। इससे महिला सड़क पर गिर गई। गुस्साए महिला के परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से बुजुर्ग किसान को बेरहमी से पीट दिया। मारपीट की जानकारी पर पहुंचे परिजन वृद्ध रामेश्वर को घर ले आए। तड़के चार बजे हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल के लिए लेकर निकले। सदर कोतवाली के करोवन गांव के पास वृद्ध ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के बेटे रामबाबू ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। एसओ पवन कुमार सोनकर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। वृद्ध की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी शिवकली व तीन बेटे रामबाबू, रामकरन, रामभरत शव से लिपटकर बिलख उठे। परिजनों ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी में डुबोने का भी लगाया आरोप
पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद मृतक के बेटे रामबाबू ने बताया कि उसके पिता को बेरहमी से पीटने के साथ आरोपियों ने उसे पानी में भी डुबोकर तड़पाया। वृद्ध से मारपीट होती देख गांव के एक युवक ने उसे जानकारी दी। जब वह मौके पर पहुंचा तो पिता बेसुध सड़क पर पड़े थे। पुलिस ने जांच के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed