{"_id":"6452b457415f26066b008c84","slug":"woman-and-her-father-crushed-to-death-by-dumper-unnao-news-c-12-1-214724-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: हाईवे पर डंपर से कुचलकर महिला व उसके पिता की मौत, पति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: हाईवे पर डंपर से कुचलकर महिला व उसके पिता की मौत, पति घायल
विज्ञापन
सोनिक (उन्नाव)। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र के पास पुरवा रोड मोड़ के पास डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे कानपुर देहात निवासी बाइक सवार महिला, उसके पिता और बाइक चला रहा पति सड़क पर गिर गए। भागने के दौरान डंपर चालक, महिला व उसके पिता को कुचलते हुए निकल गया, जबकि पति घायल हो गया। पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
कानपुर देहात थानाक्षेत्र के थाना शिवली के गांव कन्हैयापुरवा निवासी प्रेमप्रकाश उर्फ पप्पू (40) पत्नी मंजूषा उर्फ मंजू (36) व गांव टाटमऊ मैथा निवासी अपने ससुर (मंजूषा के पिता) रामप्रकाश (58) के साथ बाइक से पत्नी की ननिहाल फतेहपुर थाना खागा के टिकौनागढ़ जा रहे थे। बाइक चला रहा प्रेम प्रकाश रास्ता भटक गया और नौबस्ता चौराहा पुल से रामादेवी चौराहा पर उतरने के बजाए लखनऊ-कानपुर हाईवे पर आ गया और तीनों लखनऊ के बंथरा पहुंच गए। यहां से रास्ता भटकने की जानकारी हुई तो वापस कानपुर की ओर जा रहे थे।
दोपहर बाद करीब तीन बजे तीनों बाइक से दही थाना क्षेत्र में पुरवा मोड़ के पास पहुंचे थे, तभी कानपुर की ओर जा रहे डंपर ने टक्कर मार दी। डंपर का पहिया मंजूषा व उसके पिता राम प्रकाश के ऊपर से निकल गया। पिता-पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे दही थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने घायल प्रेम प्रकाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्रेम प्रकाश के पास मिले मोबाइल से पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी। दही थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों से तहरीर देने को कहा है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। टक्कर मारने वाले वाहन व उसके चालक का पता लगाया जा रहा है।