Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Will make the city a model of development

Unnao News: शहर को बनाएंगे विकास का मॉडल

Mon, 15 May 2023 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Mon, 15 May 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Will make the city a model of development
फोटो नंबर-54 उन्नाव नगर पालिका की निर्वाचित अध्यक्ष श्वेता मिश्रा। संवाद
विज्ञापन

उन्नाव नगर पालिका अध्यक्ष बोलीं, पहली बोर्ड बैठक से जलनिकासी और जाम पर काम
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। नगर पालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्वेता मिश्रा की नजर में शहर की सबसे बड़ी समस्या जलनिकासी, पेयजल और जाम की है। नगर पालिका बोर्ड का गठन होने के बाद पहली बैठक से ही इसे हल कराने के प्रयास शुरू करेंगे।
अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद रविवार को अपने आवास पर मीडिया से बातचीत में बताया कि पिछले पांच साल में शहर में विकास के नाम पर काफी गड़बड़ी और जनसमस्याओं को हल कराने पर खास ध्यान नहीं दिया गया। पालिका अध्यक्ष ने बताया कि शहर में जल निकासी की समस्या पूरी तरह हल कराएंगे। बजट की कमी आड़े नहीं आएगी। प्रदेश सरकार नगरीय विकास के लिए आवश्यकता के अनुसार बजट दे रही है। बताया कि हर शहरवासी को शुद्ध और पर्याप्त पेयजल पूरे शहर में सफाई की मुकम्मल व्यवस्था कराएंगी। उन्होंने माना कि शहर में जाम की समस्या पुरानी है इसके लिए भी बोर्ड के सदस्यों से विचार विमर्श और उनके प्रस्ताव के आधार पर इसे भी हल किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं शहरियों पर जिस तरह से मनमाना गृहकर लगा दिया गया है उसे भी कम कराएंगे। अगर नियमावली की वजह से इसमे कोई परेशानी आएगी तो उसे भी शासन-प्रशासन के माध्यम से हल कराएंगे। उन्होंने बताया कि छह महीने में ही शहर में बहुत कुछ बदला और सुधरा नजर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो नंबर-53- गंगाघाट पालिका अध्यक्ष कौमुदी पांडेय।
सब्जी मंडी बनवाना पहली प्राथमिकता
- गंगाघाट नगर पालिका ने बोलीं जनता के लिए ही करेंगे काम
संवाद न्यूज एजेंसी
शुक्लागंज। जनता की सेवा के लिए राजनीति में आए हैं। लोगों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराना, जलनिकासी दुरुस्त कराना और सब्जी मंडी का निर्माण सबसे बड़ी जरूरत है। अधिकार मिलते ही इसपर काम शुरू करेंगे। लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरकर दिखाएंगे।
गंगाघाट नगर पालिका की नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष कौमुदी पांडेय ने बताया कि अबतक घर संभालने वाले हाथ नगर को भी संभालेंगे। बताया कि नगर में प्राथमिकता के तौर पर जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराना है और सीवरेज सिस्टम दुरुस्त कराना है।
गंगा मईया को दूषित होने से बचाने के लिए जो भी जरूरी होगा कदम उठाएंगे। उन्होंने बताया कि नगर पालिका को मिलने वाला बजट अगर ईमानदारी से खर्च किया जाए तो इतना विकास हो सकता है जिससे नगर वासियों को किसी भी मूलभूत सुविधा के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। बताया कि यह काम हम करके दिखाएंगे। बताया कि नगर में जाम की समस्या हल कराएंगे और कटरी क्षेत्र की बस्तियों में सड़कों की समस्या को हल कराएंगे।
---
फोटो नंबर-5- बागरमऊ पालिका अध्यक्ष रामजी गुप्ता।
तीन महीने में दिखेगा सुधार
बांगमरऊ से निर्वाचित पालिका अध्यक्ष रामजी गुप्ता का दावा
संवाद न्यूज एजेंसी
बांगरमऊ। नगर में जलनिकासी की समस्या हल करना और जरूरतमंद परिवारों को आवास योजना का लाभ देना पहली प्राथमिकता है। बताया कि अब आवास का पैसा संपन्न अपात्रों को नहीं पात्र को मिलेगा।

बांगरमऊ नगर पालिका से निर्वाचित अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने बताया कि नगर के तमाम जरूरतमंदों को शासन की आवास योजनाओं से वंचित रखा गया है। गृहकर लगाने में भी पक्षपात किया गया है। बताया कि तीन महीने के अंदर सुधार नजर आएगा। बताया कि जरा सी बारिश में नगर के उफना जाते हैं। नालों की सफाई में जनता का पैसा तो बर्बाद ही होता है, उन्हें परेशानी भी झेलनी पड़ती है। समस्या हल करने के लिए भूमिगत पाइप लाइनें डाली जाएंगी। बताया कि ऐसी योजना तैयार कराकर उसे धरातल पर उतारेंगे। इससे पटरी दुकानदारों को बार-बार न उजाड़ना ना पड़े। बताया कि सभासदों के साथ बैठक करके उनके क्षेत्र की समस्याओं और जरूरतों की जानकारी लेंगे और उसी आधार पर कार्ययोजना तैयार करके यथाशीघ्र निराकरण कराएंगे।
उन्होंने बताया कि जल्द ही सुधार नजर आने लगेगा। क्यों कि अब जनता के लिए आया बजट जनता के लिए खर्च होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed