{"_id":"5e46ee538ebc3ee5d5222cca","slug":"wife-weeps-in-memory-of-martyr-soldier-husband-fainted-unnao-news-knp5446882185","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद सैनिक पति की याद में रोई पत्नी, हुई बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद सैनिक पति की याद में रोई पत्नी, हुई बेहोश
विज्ञापन
पुलवामा हमले में शहीद अजीत कुमार आजाद को उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्घांजलि देती पत्नी मी?
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। पुलवामा हमले में शहीद जवानों का प्रथम शहादत दिवस गमगीन माहौल में मनाया गया। इस दौरान लोकनगर के शहीद अजीत आजाद के स्मारक स्थल पर परिजन, विधायक व अधिकारी एकत्रित हुए। यहां पर अस्थि कलश पर पुष्पांजलि अर्पित करने के दौरान शहीद की पत्नी की आंखों से आंसू निकल आए। वहीं, स्थल से नीचे आते ही वह बेहोश हो गई। जिसे परिजनों से संभाला।
14 फरवरी को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहर के मोहल्ला लोकनगर निवासी प्यारेलाल का बहादुर बेटा सीआरपीएफ जवान अजीत कुमार आजाद शहीद हो गया था। सरकार ने पत्नी मीना गौतम को सरकारी नौकरी दी है। साथ ही शहर के चौरा में शहीद का स्मारकस्थल और आदमकद प्रतिमा लगवाई गई है। शुक्रवार को पुलवामा घटना में शहीद जवानों का प्रथम शहादत दिवस मनाया गया। अजीत आजाद के स्मारक स्थल पर पत्नी मीना दोनों बेटियों 8 वर्षीय ईशा व 6 साल की श्रेया के साथ पहुंचीं। यहां पर शहीद के पिता, माता व भाई रंजीत कुमार आजाद भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में सदर विधायक पंकज गुप्ता भी पहुंचे। विधायक ने अपनी निधि से निर्मित कराए गए शहीद स्थल का लोकार्पण भी किया। साथ ही परिजनों के साथ जाकर अस्थिकलश पर पुष्पाजंलि अर्पित की। इस दौरान पत्नी मीना व बेटियां रोने लगीं। परिजनों ने किसी तरह से संभाला और स्थल से नीचे लाए। तभी अचानक मीना बेहोश हो गईं। घर के लोग किसी तरह से उसे होश में लाए।
विधायक ने रावतपुर, रसूलाबाद एवं शहीद अजीत कुमार के परिजनों से भेंटकर राष्ट्र के प्रति उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। कहा कि यह देश सैनिकों की बदौलत ही सुरक्षित है। देश की रक्षा के लिए सब कुछ समर्पित करने वाले सैनिकों के सम्मान में जो कुछ भी किया जाए वह कम है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से वार्ताकर रावतपुर व रसूलाबाद के अमर शहीदों की स्मृतियों को जीवंत व आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देने के लिए शहीद स्थल बनवाये जाने प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में पहुंची अन्य शहीदों की पत्नियों व परिवारीजनों को सदर विधायक ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया। वहीं, दोपहर में जिलाधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय व एसपी विक्रांतवीर भी पहुंचे। अधिकारियों ने शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया।