फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   wife threatened to send him to jail husband committed suicide In Unnao

सुसाइड नोट में लिखा दर्द: 'जब तक जिंदा हूं, मेरी बीवी अपने प्रेमी से शादी नहीं कर सकती; मेरे मरने के बाद वो...

Sun, 14 Jan 2024 12:55 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव
अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 14 Jan 2024 12:55 PM IST
सार

उन्नाव में पत्नी की धमकी से आहत युवक ने खुदकुशी कर ली। पत्नी ने पति को जेल भेजने की धमकी दी थी। 10 महीने पहले ही शादी हुई थी। सुसाइ़ड नोट में लिखा कि ससुरालीजनों और पत्नी के बर्ताव से परेशान हूं। 

विज्ञापन
wife threatened to send him to jail husband committed suicide In Unnao
suicide In Unnao - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले के असोहा में दहेज उत्पीड़न में पूरे परिवार को जेल भेजने की धमकी से परेशान युवक का शव घर से एक किलोमीटर दूर पेड़ पर फंदे से लटका मिला। उसने ससुराल वालों और पत्नी के व्यवहार, मारपीट और दहेज उत्पीड़न में परिवार को जेल भेजने की धमकी से परेशान होकर खुदकुशी करने की बात लिखी है।
विज्ञापन


पुरवा कोतवाली के बैगांव के रहने वाले कमलेश कुमार लोधी का पुत्र बिंदा प्रसाद (24) मुंबई में सिलाई का काम करता था। 10 महीने पहले एक मार्च 2023 को उसका विवाह रायबरेली के थाना खीरो के गांव रामपुर निवासी लक्ष्मी से हुआ था। 
विज्ञापन


पिता कमलेश ने बताया कि शादी के एक महीने बाद बिंदा प्रसाद मुंबई चला गया। दीपावली पर वह घर आया तो पत्नी को घंटों मोबाइल पर बात करते देख दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद 27 नवंबर 2023 को पत्नी मायके चली गई तब से वह वहीं थी। एक सप्ताह पहले बिंदा प्रसाद पत्नी को लेने ससुराल गया था। वहां भी दोनों के बीच विवाद हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की और बाइक भी रख ली थी। बेटे से मारपीट की जानकारी होने पर मां कुसुमा, एक रिश्तेदार के साथ बेटे की ससुराल गई तो उसके साथ भी बदसलूकी की गई। कुसुमा ने रायबरेली के खीरो थाना में बेटे के ससुरालवालों के खिलाफ मारपीट और बाइक छीन लेने की तहरीर दी। ससुराल में मां के अपमान और पत्नी की ओर से दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी से बिंदा प्रसाद मानसिक रूप से परेशान था।

मां ने बताया कि गुरुवार रात सात बजे बिंदा प्रसाद घर से निकला था। देर रात तक न लौटने पर तलाश की लेकिन पता नहीं चला। उसका मोबाइल भी बंद था। शुक्रवार सुबह पिता कमलेश घर से एक किलोमीटर दूर खेत गए तो वहां आम के पेड़ में बेटे का शव रस्सी के फंदे से लटका देखा। इससे परिवार में कोहराम मच गया। 

 

ग्राम प्रधान अनिल विमल की सूचना पर एसएसआई राजेश यादव पहुंचे और जांच की। जेब में मोबाइल और एक सुसाइड नोट मिला। बिंदा सात भाई बहनों में दूसरे नंबर का था। सीओ सोनम सिंह ने बताया शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, सुसाइड नोट की लिखावट (राइटिंग) की जांच की जाएगी। कॉल डिटेल और परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

 

सुसाइड नोट में लिखा दर्द
बिंदा प्रसाद ने सुसाइड नोट में उस युवक का नाम भी लिखा है जिससे, पत्नी के बात करने का शक था। उसने लिखा है कि पत्नी के घर वालों और तीनों मामा को जानकारी थी कि लक्ष्मी उससे बात करती है। लिखा है कि लक्ष्मी मुझसे (बिंदा प्रसाद से) शादी नहीं करना चाहती थी लेकिन घर वालों ने जबरन शादी कर दी।

 

पत्नी ने भाई को देने के नाम पर दो बार में 89 हजार रुपये लिए और उस युवक को दिए, जिससे वह फोन पर बात करती थी। लिखा कि जब तक जिंदा हूं, पत्नी उस युवक से शादी नहीं कर सकती। इसलिए जीवन समाप्त कर रहा हूं।

 

बाबा ने बच्चों के आम खाने के लिए लगाया था पेड़
बिंदा प्रसाद ने खेत पर खड़े जिस आम के पेड़ पर रस्सी के फंदे पर लटक कर जान दी, वह बाबा प्रभु ने परिवार के बच्चों को आम खाने के लिए लगाया था। उसी पेड़ पर शव देख मृतक के पिता बोले कि हमें नहीं पता था कि इसी पेड़ से मेरा बेटा जीवन समाप्त कर लेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed