फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   wife did not return with her maternal house, the husband gave his life

पत्नी मायके से नहीं लौटी, पति ने दे दी जान

Sun, 07 Nov 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
wife did not return with her maternal house, the husband gave his life
फोटो नंबर-14-गुड्डू की मौत पर बिलखते परिजन।
विज्ञापन

मायके से साथ नहीं लौटी पत्नी तो दे दी जान
- रविवार सुबह गांव के बाहर बाग में लटका मिला शव
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर चौरासी। थानाक्षेत्र के उम्मरपुर प्रीतम गांव में रविवार को युवक का शव गांव के बाहर बाग में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।

उम्मरपुर प्रीतम गांव निवासी निवासी गुड्डू (25) पुत्र रामनाथ का शव रविवार सुबह गांव के बाहर कब्रिस्तान जाने वाले रास्ते पर बबूल के पेड़ से गमछे के सहारे लटका मिला। मृतक के पिता ने बताया कि गुड्डू का विवाह ढ़ाई वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के ही ग्राम भुठिया में सोनी के साथ हुआ था। गुड्डू दिल्ली में मजदूरी करता था। दीपावली पर्व पर घर आया था। उसकी पत्नी एक वर्ष से मायके में थी। शनिवार को वह बाइक से पत्नी को लेने ससुराल गया था। रात नौ बजे वह अकेला घर लौटा। बाइक घर में खड़ी करके बिना खाना खाए घर से बाहर निकल गया। रविवार को सुबह उसका शव फंदे से लटका मिला। उसने पत्नी के साथ न आने से क्षुब्ध होकर बेटे द्वारा जान देने का अंदेशा जताया है। मृतक चार भाई तीन बहनों में सबसे बड़ा था। बेटे की मौत पर मां रामदेवी, पिता व भाई बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed