फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Wife committed suicide when he stopped her from applying gul manjan

Unnao News: गुल मंजन करने से रोका तो पत्नी ने दी जान

Sat, 30 Aug 2025 01:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Wife committed suicide when he stopped her from applying gul manjan
फतेहपुर चौरासी। छंगाखेड़ा गांव में पति ने पत्नी को गुल मंजन करने को मना किया तो विवाद हो गया। इसके के बाद पत्नी देर रात घर से बिना बताए चली गई। शुक्रवार की सुबह आम के बाग में प्लास्टिक की रस्सी से उसका शव लटका मिला।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के छंगाखेड़ा गांव के दुलारे ने बताया कि गुरुवार की रात पत्नी शिवकली (50) गुल मंजन करने जा रही थी। दांत में दर्द होने पर वह गुल मंजन ही करती थी, बाद में उसे दिक्कत होती थी। उसने मना किया तो कहासुनी हो गई। इसके बाद वह सोने चला गया। शिवकली घर से कब निकल गई किसी को पता ही नहीं चला।
विज्ञापन

रात में जब पत्नी को चारपाई पर नहीं देखा तो पड़ोसियों की मदद से तलाश कराई लेकिन पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह घर से 200 मीटर दूर दुलारे के ही बाग में शिवकली का शव प्लास्टिक की रस्सी के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने जांच की। दुलारे ने बताया कि वह दोनों पैरों से दिव्यांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति-पत्नी ही घर पर रहते थे। एक बेटा दिल्ली में मजदूरी करता है। बेटी का विवाह हो चुका है। बताया कि हम दोनों में आपसी कहासुनी हुई थी। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि मृतका के पति की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed