फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   When the bodies of the brother and sister reached home, screams echoed

Unnao News: भाई-बहन के शव घर पहुंचे घर तो गूंजीं चीखें

Mon, 02 Dec 2024 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
When the bodies of the brother and sister reached home, screams echoed
पुरवा। पोस्टमार्टम के बाद रविवार को ममेरे भाई-बहन के शव घर पहुंचे तो हर तरफ चीख-पुकार गूंजने लगी। हादसे में घायल सहेली की हालत में सुधार बताया गया है। शनिवार को दही-मोहनलालगंज मार्ग पर असेहरु मोड़ के पास लोडर की टक्कर से बाइक सवार ममेरे भाई-बहन की मौत हुई थी।
विज्ञापन

आदर्श का शव पैतृक गांव रैपुरा व शुभ्रा का शव असेहरु पहुंचा। शुभ्रा के शव को देख मां शशि बेहोश हो गईं। आदर्श का शव देख मां रेनू सहित अन्य परिजन रो-रोकर बेहाल हो गए। आदर्श के शव का बक्सर घाट पर अंतिम संस्कार हुआ। शुभ्रा के शव को गांव स्थित खेत में ही दफनाया गया। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ह्रदय नारायण दीक्षित, सपा के पूर्व एमएलसी सुनील साजन, पूर्व विधायक उदयराज यादव, आरएसएस के अवध प्रांत के प्रचार प्रमुख डाॅ. अशोक दुबे, भाजपा नेता उत्तम लोधी, विमल द्विवेदी, जिला पंचायत सदस्य मनमोहन यादव, समाजसेवी रामबाबू शुक्ल, योगेंद्र द्विवेदी, विमल बाजपेई आदि घर पहुंचे और मृतका शुभ्रा के पिता जयशंकर पांडेय को ढाढ़स बंधाया। कोतवाल राकेश गुप्ता ने बताया कि लोडर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

--------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed