{"_id":"68a62b4b8beb25c41704c381","slug":"when-family-did-not-give-money-to-go-abroad-mothers-jewelery-was-stolen-unnao-news-c-221-1-uno1001-135730-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: विदेश जाने के लिए घरवालों ने रुपये नहीं दिए तो चोरी किए थे मां के जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: विदेश जाने के लिए घरवालों ने रुपये नहीं दिए तो चोरी किए थे मां के जेवर
Thu, 21 Aug 2025 01:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Thu, 21 Aug 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। मसवासी गांव में तीन दिन पहले घर में टेडीबियर में छिपाकर रखे छह लाख कीमत के जेवर चोरी की घटना का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया। पीड़िता के बड़े बेटे ने ही घटना को अंजाम दिया था। पूछताछ में बताया कि विदेश जाना चाहता है, लेकिन घरवाले रुपये नहीं दे रहे थे। इसीलिए चोरी कर ली। पुलिस ने पूछताछ के बाद जेवर बरामद कर लिए हैं।
सदर कोतवाली के मसवासी गांव निवासी मंजू देवी पत्नी हरिश्चंद्र के घर में 17अगस्त को कमरे में टेडीबियर में छिपाकर रखे गए छह लाख के जेवर चोरी हो गए थे। पीड़िता के बड़े बेटे सौरभ ने फोन करके पुलिस को घर में जेवर चोरी होने की सूचना दी थी। जांच के दौरान फटा हुआ टेडी बियर छत पर मिला था। आशंका जताई गई थी कि घर के पीछे रखी बल्लियों के सहारे चढ़कर छत से घर में घुसे चोरों ने जेवर पार कर दिए।
हालांकि खिलौने में छिपाकर रखे गए जेवर चोरी होने से पुलिस ने शुरुआती जांच में ही घटना पर संदेह जताया था। जांच कर रही पुलिस ने परिवार के सदस्यों से भी बारी-बारी पूछताछ की। पुलिस को सूचना देने वाले बड़े सौरभ से जब घटना को लेकर सवाल किए तो वह उलझ गया। इसके बाद पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने चोरी की बात कुबूल कर ली।
विज्ञापन
सीओ दीपक यादव ने बताया कि सौरभ ने बताया कि वह काम करने के लिए विदेश जाना चाहता था। इसके लिए उसे रुपयों की जरूरत थी, लेकिन घरवाले रुपये देने के लिए मना कर रहे थे। रुपयों की व्यवस्था के लिए उसने जेवर चुराकर छत पर ही छिपा दिए थे और किसी को शक न हो इसलिए चोरी की झूठी सूचना दी थी। सीओ ने बताया कि युवक की निशानदेही पर जेवर बरामद कर लिए गए हैं। आगे की कार्रवाई की जा रही है।