फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Welcome to visit the women's honor

नारी सम्मान यात्रा का किया स्वागत

Sat, 20 Jun 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Sat, 20 Jun 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
Welcome to visit the women's honor
उन्नाव।
विज्ञापन
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के संदेश को लेकर भाजपा की ओर से निकाली गई नारी सम्मान यात्रा के जनपद आगमन पर बाईपास पर सदर विधायक पंकज गुप्ता की अगुवाई में फूलमालाओं से स्वागत किया गया। इसके बाद हुई बैठक में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय रहाटकर ने कहा कि जबसे नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार आई है देश विकास की राह पर बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि लड़कों के अनुपात में लड़कियों की संख्या 1961 से लगातार घटती जा रही है। बालिकाओं के अस्तित्व को बचाने के लिए सरकार ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान कार्यान्वित किया है। इसमें कन्या भ्रूण हत्या पर रोक, बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना, बालिकाओं की शिक्षा और भागीदारी सुनिश्चित करना ही इसका उद्देश्य है। 17 जून को शुरू हुई यात्रा का 24 जून को पहला चरण पूर्ण होगा।

राष्ट्रीय महामंत्री महिला मोर्चा कमलावती सिंह ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जहां महिलाओं का सम्मान सुरक्षित है। विधायक जौनपुर सीमा द्विवेदी ने भी संबोधित किया। विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि आज नारी सम्मान के जरिये शक्ति का आशीर्वाद प्राप्त हुआ।

सदर विधायक ने अतिथियों को मां लक्ष्मी, मां दुर्गा, मां सरस्वती के प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर स्नातक एमएलसी अरुण पाठक, पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद अवस्थी, संगठन महामंत्री अशोक तिवारी, चंद्रकान्ता जोशी ने भी संबोधित किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राधेश्याम रावत, सरोज सिंह, संजय शुक्ला, मनोज निगम, प्रमोद सिंह, पवन, प्रदीप सिंह चौहान, हरिहर सिंह, ऋषि जायसवाल, बब्लू मिश्रा, प्रभात गुप्ता. पूती गुप्ता, धीरेंद्र सिंह, प्रिंस सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed