{"_id":"6328ab6eac60e9358f78f7ce","slug":"wehicle-ruined-girl-died-on-the-spot-unnao-news-knp719007050","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: तेज रफ्तार वाहन ने छात्रा को कुचला, मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: तेज रफ्तार वाहन ने छात्रा को कुचला, मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Mon, 19 Sep 2022 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
लखनऊ-कानपुर हाईवे पर शेखपुर नरी गांव के पास वाहन ने बालिका को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। शहर के करियाखेड़ा निवासी सुरेश कुशवाहा की बेटी माही (10) प्राथमिक स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा थी। रविवार शाम को बेटी की तबीयत बिगड़ने पर सुरेश उसे नरी गांव दवा दिलाने ले गए थे।
विज्ञापन
लखनऊ-कानपुर हाईवे पर शेखपुर नरी गांव के पास पिता के साथ पैदल सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने माही को कुचल दिया। घायल बेटी को लेकर सुरेश जिला अस्पताल पहुंचे लेकिन तब तक उसकी सांसें थम गईं। बेटी की मौत से मां किरन और छोटा भाई बेहाल हैं। कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन