{"_id":"62644e2fdd57433d98347bed","slug":"water-supply-staggered-due-to-digging-of-amrit-unnao-news-knp6929185136","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोदाई से टूटी पाइप लाइन, दो मोहल्लों की जलापूर्ति प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खोदाई से टूटी पाइप लाइन, दो मोहल्लों की जलापूर्ति प्रभावित
विज्ञापन
उन्नाव। भूमिगत पाइप लाइन के लिए खोदाई के दौैरान नगर पालिका की पुरानी लाइन फट गई। इससे शुक्रवार को दो मोहल्लों की जलापूर्ति ठप हो गई। दोपहर को मरम्मत कार्य शुरू हुआ। जलनिगम एक्सईएन ने बताया कि जल्द आपूर्ति सुचारु हो जाएगी।
शहर में अमृत योजना के तहत जलनिगम भूमिगत पाइप लाइन बिछा रहा है। लेकिन निर्माण एंजेसी कर्मियों की ओर से नगर पालिका को बिना पूर्व सूचना दिए रात में पाइप लाइन के लिए खोदाई करने से समस्या हो रही है। नगर पालिका की दशकों पुरानी भूमिगत पाइप लाइन आए दिन क्षतिग्रस्त हो रही है। शुक्रवार रात को जलनिगम शहर के मुख्य मार्ग पर मोहल्ला मोती नगर में भूमिगत पाइप लाइन डालने के लिए खोदाई करा रहा था। इस दौरान पुरानी पाइप लाइन फट गई। इससे शनिवार सुबह जैसे ही पालिका ने जलापूर्ति शुरू कराई तो पानी बहने लगा। इससे बाबूगंज ट्यूबवेल से मोहल्ला कृष्णानगर और पीतांबर नगर की जलापूर्ति बंद कर दी गई। लोगों को सुबह पानी की किल्लत से जूझना पड़ा। सूचना पर नगर पालिका ने कुछ स्थानों पर पानी के टैंकर भी भेजे। लोगों ने मोहल्ले में लगे हैंडपंपों और आसपास लगे सबमर्सिबल पंप वाले घरों से पानी मांग कर काम चलाया।
- नगर पालिका के जलकल अभियंता विवेक कुमार ने बताया कि जलनिगम के लोग खोदाई करने से पहले सूचना नहीं देते। इससे अक्सर समस्या होती है। मरम्मत कराई जा रही है।
विज्ञापन
- जलनिगम एक्सईएन केके कटियार ने बताया कि भूमिगत पाइप लाइनों का नक्शा कर्मचारियों के पास है लेकिन पालिका की पाइप लाइन काफी जर्जर होने से हल्का झटका लगने में भी टूट जाती हैं। टूटी पाइप लाइन की मरम्मत कराई जा रही है। देर शाम तक जलापूर्ति सामान्य हो जाएगी।