फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Water entered houses and shops

घरों और दुकानों में घुसा पानी

Wed, 01 Jul 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Wed, 01 Jul 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
Water entered houses and shops

उन्नाव। नगर पालिका और सेतु निगम की लापरवाही मंगलवार रात लोगों के लिए मुसीबत साबित हुई। सर्विस रोड के लिए तोड़ी गई इमारतों का मलबा भरा होने से नाला चोक हो गया और सोमवार की बरसात से घरों में जलभराव हो गया। लोगों ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की तब दोनों विभागों की नींद खुली और नाले में भरा मलबा निकालने का काम शुरू हुआ।

विज्ञापन


कचहरी रोड पर बन रहे रेलवे ओवर ब्रिज के दोनों ओर सर्विस रोड बनाने के लिए पिछले दिनों जिला प्रशासन ने इमारतों का ध्वस्तीकरण अभियान चलाया था। इमारतों का मलबा कचहरी रोड नाले में भर गया। करीब एक पखवारा बीतने के बाद भी न तो सेतु निगम ने मलबा हटाया और न नगर पालिका ने नाला सफाई कराई।
विज्ञापन


इसके चलते क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था चौपट हो गई। सोमवार को हुई बरसात से क्षेत्र में जल भराव हो गया। लोगों के घरों और दुकानों में कई फिट पानी भर गया। जलभराव की समस्या से परेशान लोगों ने मंगलवार सुबह उच्चाधिकारियों से शिकायत की इसके बाद सेतु निगम ने मलबा समेटने का काम शुरू किया और नगर पालिका ने नाले में भरा मलबा निकालना शुरू किया। नगर पालिका ईओ रोली गुप्ता ने बताया कि शहर में नाला सफाई का काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि काफी दूर तक नाले में मलबा भरा होने से देर हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed