{"_id":"570161ab4f1c1b5c25c8130b","slug":"wastage-of-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाली में बह रहा हजारों लीटर पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाली में बह रहा हजारों लीटर पानी
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Mon, 04 Apr 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
पानी की बर्बादी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौजूदा समय में गर्मी ने रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। ऐसे में पानी की जबरदस्त मांग बढ़ी हुई है। सर्दियों में जहां प्रतिव्यक्ति करीब 80 लीटर प्रतिदिन के हिसाब से पानी की मांग थी वहीं मौजूदा समय में यह बढ़कर सौ लीटर प्रतिदिन पहुंच गई है।
लोगों की पानी की जरूरत पूरी करने के जिम्मेदार नगर पालिका के जलकल विभाग के अधिकारियों की लापरवाही आम लोगों पर भारी पड़ रही है। हालात यह हैं कि शहर के मोहल्ला मौहारी बाग में लगे ट्यूबवेल की बोरिंग चोक होने के बाद बीते जनवरी माह में यहां पर नई बोरिंग कराने का काम विभाग ने शुरू करवाया था।
इस दौरान कुछ दिनों तक तो विभाग ने क्षेत्रीय लोगों को टैंकर से सप्लाई दी और फिर पुरानी बोरिंग को दुरुस्त करवाकर सप्लाई करना शुरू किया। लेकिन बोरिंग फेल होने के चलते इससे टंकी पूरी तरह से भर नहीं पाती थी और लोगों को ऊंट के मुंह में जीरा की तरह पानी मिल रहा था।
विज्ञापन
विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते तीन माह से अधिक का समय बीतने के बाद भी अभी तक नई बोरिंग से पानी की सप्लाई शुरू नहीं की जा सकी है और क्षेत्रीय लोगों को पानी की भीषण परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं दूसरी ओर लापरवाही की सारी हदें पार करते हुए अधिकारी/कर्मचारी मोहल्ला केसरगंज में महीनों से खुली पाइप लाइनों व इनके टूटे ज्वाइंटों को दुरुस्त नहीं करवा रहे हैं। जिससे यहां रोजाना हजारों लीटर पानी नालियों में बह रहा है।
दो दिन में शुरू होगा ट्यूबवेल, घरों की लाइन की जिम्मेदारी हमारी नहीं है
उन्नाव। मौहारी बाग के ट्यूबवेल को शुरू करने के लिए जल निगम अधिकारियों से कह दिया गया है। वह एक-दो दिनों में चालू हो जाएगी। मेन पाइप लाइन में कोई फाल्ट आता है तो उसे हम तुरंत सही करवाते हैं। हां घरों को जाने वाली लाइनों की मरम्मत की जिम्मेदारी हमारी नहीं होती है। शिकायत आने पर यदि उसे सही कराने कर्मचारी जाते हैं तो लोग पाइप आदि भी विभाग से ही लगाने को कहते हैं इससे परेशानी आती है। पीके जौहरी, जलकल अभियंता, नगर पालिका।