{"_id":"5a623c874f1c1b76268b52e1","slug":"warns-six-medical-in-charges","type":"story","status":"publish","title_hn":"खर्च में फिसड्डी छह चिकित्सा प्रभारियों को चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खर्च में फिसड्डी छह चिकित्सा प्रभारियों को चेतावनी
unnao
Updated Sat, 20 Jan 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय में कार्यक्रमों की समीक्षा करते एडी डा. अतुल मिश्रा।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कार्यक्रमों में वित्तीय खर्च की शुक्रवार को अपर निदेशक स्वास्थ्य लखनऊ मंडल ने समीक्षा की। इस दौरान खाते में पैसा होने के बाद भी खर्च में लापरवाही बरतने वाले छह चिकित्सा प्रभारियों को कड़ी चेतावनी जारी की। जननी सुरक्षा योजना के भुगतान की सुस्त रफ्तार देख महिला अस्पताल की सीएमएस को फटकार लगा दी।
अपर निदेशक स्वास्थ्य लखनऊ मंडल डा. अतुल मिश्र ने सीएमओ कार्यालय में जिले के सभी चिकित्सा प्रभारियों के साथ बैठक की। बैठक में वित्तीय खर्च और योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। जेएसवाई(जननी सुरक्षा योजना) में सबसे अधिक भुगतान महिला अस्पताल और उसके बाद बांगरमऊ, पुरवा, सफीपुर और असोहा में लंबित मिलने पर नाराजगी जताई।
अपर निदेशक स्वास्थ्य ने खर्च में लापरवाही बरतने वाले चिकित्सा अधीक्षकों को सात दिन में भुगतान करने और महिला अस्पताल के सीएमएस को बकाया भुगतान की आशावार सूची सीएमओ को देने के निर्देश दिए। वहीं योजनाओं के लिए खाते में पैसा होने लेकिन खर्च न करने में औरास, गंजमुरादाबाद, हिलौली, जिला महिला चिकित्सालय फिसड्डी निकले।
विज्ञापन
इस पर अपर निदेशक ने पैसा खर्च करने में आ रहीं मुश्किलों पर सवाल किया। साथ ही जिला एकाउंट मैनेजर को निर्देश दिया कि वह संबंधित सीएचसी पर पैसा खर्च न होने के कारणों की समीक्षा करें। समीक्षा बैठक में संयुक्त निदेशक डा. अवधेश यादव, एकाउंट मैनेजर विजय, सीएमओ डा. एसपी चौधरी मौजूद रहे।