फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Voter list revision program starts from today

आज से बनाए जाएंगे नए वोटर

Mon, 01 Nov 2021 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Voter list revision program starts from today
उन्नाव। एक नवंबर से मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू होने जा रहा है। इस दौरान नए वोटरों को जोड़ने का काम किया जाएगा। साथ ही मृतकों के नाम हटाने व संशोधन भी हो सकेगा।
विज्ञापन

पत्रकारों से वार्ता में डीएम रवींद्र कुमार ने बताया कि सोमवार से मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू होगा। एक जनवरी 2022 को 18 साल की आयु पूर्ण करने वाले युवा मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करा सकेंगे। एक नवंबर से निर्वाचक नामावलियों का प्रकाशन होगा। 30 नवंबर तक दावे और आपत्तियां भी ली जाएंगी।
विज्ञापन

20 दिसंबर तक दावे और आपत्तियों का निस्तारण होगा। पांच जनवरी 2022 को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। चार तिथियों पर विशेष अभियान भी चलाया जाएगा। विशेष अभियान सात, 13 , 21 और 27 नवंबर को
विज्ञापन
विज्ञापन

चलेगा। डीएम ने सभी से अपील की है कि मतदाता सूची में नाम शामिल जरूर कराएं। मतदाता का नाम एक ही जगह रह सकता है। बताया कि अपने जन्मतिथि प्रमाणपत्र के साथ पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या आधार कार्ड लगाकर मतदाता सूची में नाम शामिल कराया जा सकता है।
नाम बढ़वाने के लिए भरे फार्म-6
प्रवासी को नाम शामिल कराने के लिए भरना होगा फार्म-6ए
मतदाता सूची से नाम हटवाने के लिए फार्म-7
नामावली में प्रविष्टियों की शुद्धि के लिए फार्म-8
निवास स्थान को बदलवाने के लिए फार्म-8ए
वर्तमान में कुल मतदाताओं की संख्या
विधानसभा पुरुष महिला अन्य
बांगरमऊ- 189954 158599 31
सफीपुर- 186854 150540 06
मोहान- 182078 152646 26
सदर- 218229 181075 27
भगवंतनगर 220220 185934 05
पुरवा- 220041 184742 41
कुल 1217376 1013536 136
.....
कुल मतदान केंद्र-1682
कुल मतदेयस्थल-2656
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed