फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   villagers uproar

लेखपाल के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Sat, 04 Jun 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Sat, 04 Jun 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
villagers uproar
प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

तहसील क्षेत्र के ग्राम वाजिदपुर में लंबे समय से तैनात लेखपाल के कार्यों की जांच कराने की मांग को लेकर ग्राम प्रधान व शिक्षक नेता रामहेत सिंह के नेतृत्व में आधा दर्जन किसानों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। लेखपाल गोकरन पर सूखा राहत में पैसा न देने पर नाम न लिखने, पैसा लेकर कम भूमि वालों को ज्यादा धनराशि देने और गरीब दलितों के अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए आधा सैकड़ा किसानों ने शिक्षक नेता रामहेत सिंह व ग्राम प्रधान भीखू के नेतृत्व में तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान लोग हाथ में तख्तियां लिए हुए थे जिस पर लेखपाल द्वारा किए जा रहे गलत कार्यों को लिखा गया था। ग्रामीणों ने लेखपाल के विरुद्ध नारेबाजी कर तहसीलदार हीरालाल सैनी को ज्ञापन दिया। तहसीलदार हीरालाल सैनी ने कहा कि कोई भी किसान सूखा राहत से वंचित नहीं रह पाएगा। पूरे प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। वहीं उपजिलाधिकारी ने भी जांच में दोषी पाए जाने पर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है। प्रदर्शन करने वालों में बृजलाल, श्रीपाल, सुबेधा, चंद्रावती, चतुरी, केशकाली, महेश, रमेश, भगवानदीन, जियालाल समेत तमाम ग्रामीण शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed