फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Villagers stopped work demanding widening of the underpass, police thrashed them with batons

Unnao News: अंडरपास चौड़ा करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने रोका काम, पुलिस ने पटकी लाठियां

Fri, 18 Jul 2025 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Fri, 18 Jul 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Villagers stopped work demanding widening of the underpass, police thrashed them with batons
सोनिक (उन्नाव)। सदर तहसील क्षेत्र के सरदारखेड़ा के पास बन रहे गंगा एक्सप्रेसवे के अंडरपास की चौड़ाई बढ़ाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने पहुंचकर काम रोक दिया। जानकारी पर तीन थानों की पुलिस पहुंची। भीड़ को समझाने का प्रयास किया तो वह उग्र होकर हंगामा करने लगे। इसपर पुलिस ने लाठियां पटक कर भीड़ को खदेड़ा। दो महिलाओं समेत तीन लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई की है। भीड़ हटने के बाद काम शुरू कराया।
विज्ञापन

मेरठ से प्रयागराज तक बन रहे गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण सदर तहसील क्षेत्र में भी चल रहा है। क्षेत्र के गांव सरदार खेड़ा के पास कार्यदायी संस्था ने ग्रामीणों की सुविधा के लिए छोटा अंडरपास बनाया है। हालांकि ग्रामीण यहां पर बड़ा अंडरपास बनाने की मांग लंबे समय से करते चले आ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि छोटे अंडरपास में पानी भरने की आशंका है। इससे उन लोगों को आवागमन में परेशानी होगी। यही नहीं बच्चे भी स्कूल नहीं जा पाएंगे। अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री तक प्रार्थनापत्र देने के बाद भी सुनवाई न होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरुवार को गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माणस्थल पर पहुंचकर काम रुकवा दिया। इसमें काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं। जो अपने छोटे बच्चों को लेकर पहुंची थीं। इसकी सूचना मिलने पर दही, सदर व गंगाघाट थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने काम रोकने वाले ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने बात नहीं मानी तो पुलिस ने लाठियां फटकार भीड़ को तितर बितर किया। पुलिस ने दो महिलाओं व एक पुरुष को पकड़ लिया और दही थाने ले गई। करीब दो घंटे बाद मामला शांत होने पर गंगा एक्सप्रेसवे का काम शुरू हुआ। दही थानाध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे की सड़क बनाने का ग्रामीण विरोध कर रहे थे। उन्हें समझाया गया कि काम न रोकें। इसके बाद भी गांव के लोग नहीं मान रहे थे। इसके बाद किसी तरह से उन्हें वहां से हटाया गया। लाठीचार्ज के आरोप गलत हैं। मौके से हंगामा कर रहे सरदार खेड़ा निवासी अनिल लोधी, लक्ष्मी पत्नी हेमराज लोधी और लक्ष्मी पत्नी शिवकुमार पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

----
सरदारखेड़ा के पास गांव की संख्या को देखते हुए छोटा अंडरपास बनाया गया है। जबकि इससे पांच सौ मीटर दूर बड़ा अंडरपास है। नियमानुसार, इतनी कम दूरी में दूसरा बड़ा अंडरपास नहीं बनाया जा सकता है। इसलिए यहां पर नया निर्माण संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजीव तिवारी, मैनेजर पटेल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रालि कार्यदायी संस्था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed