{"_id":"65e4c530f4ecb03d300af034","slug":"village-heads-husband-dies-in-road-accident-friend-seriously-injured-unnao-news-c-221-1-uno1001-110880-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: सड़क हादसे में ग्राम प्रधान के पति की मौत, साथी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: सड़क हादसे में ग्राम प्रधान के पति की मौत, साथी गंभीर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सफीपुर। बांगरमऊ-लखनऊ मार्ग पर आसीवन स्थित एक ढाबे के पास लहराकर चल रहे डंपर की टक्कर लगने से कार सड़क किनारे पलटते हुए एक झोपड़ी में घुस गई। हादसे में कार सवार प्रधान पति की मौत हो गई जबकि साथी ने घायल हो गया।
आसीवन थानाक्षेत्र की ग्रामसभा मियागंज की ग्राम प्रधान नगमा के पति जफर अंसारी (40) गांव के साथी मुन्ना (36) के साथ आसीवन थाना जा रहे थे। बांगरमऊ-लखनऊ मार्ग आसीवन कस्बे के पास एक ढाबे के सामने ग्राम प्रधान पति की कार को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हल्की टक्कर लगते ही अनियंत्रित हुई कार सड़क से उतर कर एक झाेपड़ी में टकरा कर पलट गई।
झोपड़ी का खपरैल गिरने कार का शीशा टूट गया और एक टिन की चादर कार की छत को फाड़ते हुए भीतर घुस गई। हादसे में कार सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया जहां से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर में ग्राम प्रधान के पति जफर अंसारी को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि घायल का ट्राॅमा सेंटर में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद चालक डंपर सहित भाग निकला।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर एमएलसी रामचंद्र प्रधान, धर्मेंद्र सिंह राजू प्रमुख, नगरपंचायत अध्यक्ष पति नईमउद्दीन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और पोस्टमार्टम कराकर शव साथ गांव लाए। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम लखनऊ में हुआ है। परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।