फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Village head sent to jail for attempted murder

हत्या के प्रयास मामले में ग्राम प्रधान को भेजा जेल

Wed, 20 Apr 2022 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Village head sent to jail for attempted murder
पाटन। बिहार थाना पुलिस ने ग्राम प्रधान भदेवरा को हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि प्रधान की ओर से दी गई तहरीर पर अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

बिहार थाना क्षेत्र के ग्राम भदेवरा निवासी कृष्ण कुमारी तिवारी का 15 अप्रैल को प्रधान शैलेंद्र कुमार निर्मल से विवाद हुआ था। प्रधान ने बताया कि कृष्ण कुमार ने उनके घर पहुंचकर गालीगलौज की थी। विरोध पर पत्नी के साथ मारपीट भी की थी। बीच बचाव में कृष्ण कुमार का सिर दरवाजे से टकराकर फट गया था। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की। ग्राम प्रधान की शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं की। मंगलवार को भगवंत नगर चौकी प्रभारी आजाद यादव ने ग्राम प्रधान को भदेवरा स्थित एक मेडिकल स्टोर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी दुर्गादत्त सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर मिली है। प्रधान की पत्नी का भी मेडिकल कराया गया है। ग्राम प्रधान की पत्नी संगीता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज किए जाने के सवाल पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed