फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Video of two bike riders doing stunts on highway goes viral

Unnao News: हाईवे पर बाइक सवार दो युवकों का स्टंट करते वीडियो वायरल

Wed, 25 Jun 2025 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Wed, 25 Jun 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Video of two bike riders doing stunts on highway goes viral
नवाबगंज। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर दो युवकों का हाथ छोड़कर बाइक चलाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। स्टंट करते युवकों का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक युवक बाइक का हैंडल छोड़कर पीछे बैठे युवक की गोद पर लेटकर बाइक दौड़ा रहा है। यह वीडियो सोहरामऊ थानाक्षेत्र के आशा खेड़ा गांव के पास का बताया जा रहा है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। लेकिन ऐसे जोखिम भरे वीडियो अन्य युवा पीढ़ी के लिए घातक साबित हो सकते हैं। सोहरामऊ थानाध्यक्ष शरद कुमार ने बताया कि वीडियो की जांच कराई जा रही है, अगर उनके क्षेत्र का है तो कार्रवाई अवश्य होगी।
विज्ञापन

--------------------
दो दिन पहले स्टंट कर रहे बाइक सवार का हुआ था 10 हजार का चालन
नवाबगंज कस्बे में 22 जून को कई युवा हाईवे पर बाइकों से स्टंट कर रहे थे। पुलिस को पता चलने पर चौकी प्रभारी मुकुल दुबे ने उनको पकड़ने का प्रयास किया था। उसमें कस्बे में ही रहने वाला एक युवक उनके हत्थे चढ़ा था। वह मोडीफाइड बाइक से स्टंट कर रहा था। चौकी इंचार्ज ने उसका 10 हजार का चालान करने के साथ हिदायत देकर छोड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed