फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Video of supply department clerk taking money goes viral

Unnao News: पूर्ति विभाग के लिपिक का पैसे लेते वीडियो वायरल

Fri, 17 Nov 2023 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Fri, 17 Nov 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Video of supply department clerk taking money goes viral
उन्नाव। सदर तहसील में संचालित पूर्ति विभाग कार्यालय में तैनात लिपिक का पैसे लेते वीडियो वायरल हो गया। जिला पूर्ति अधिकारी ने लिपिक से स्पष्टीकरण तलब किया। वहीं पुलिस की एलआईयू शाखा ने कार्यालय पहुंचकर लिपिक से पूछताछ की। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सदर तहसील के पूर्ति कार्यालय में तैनात लिपिक नासिर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें लिपिक एक व्यक्ति से पैसे लेकर उसे जेब में रखते दिख रहे हैं। लिपिक द्वारा व्यक्ति से पर्ची निकाल देने और घंटे, दो घंटे का समय देने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन




डीएसओ तीर्थराज यादव ने बताया कि वीडियो उनके संज्ञान में भी आया है। लिपिक से मौखिक जानकारी की गई तो उसने चाय मंगाने और उसके पैसे वापस लेने की बात कही गई है। फिलहाल मामले में लिपिक से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। वहीं पुलिस की एलआईयू शाखा ने लिपिक से जानकारी ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed