फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Video of BJP MLA slapping a young man goes viral

Unnao News: युवक को तमाचा मारते भाजपा विधायक का वीडियो वायरल

Sun, 09 Jun 2024 01:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Video of BJP MLA slapping a young man goes viral
हसनगंज। मोहान विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक बृजेश रावत का एक 24 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में विधायक बाइक पर बैठे एक युवक के पास पहुंचते हैं और कॉलर पकड़ कर बाइक से उतारते हैं। उससे बाइक की चाभी मांगते हैं। न देने पर उसे एक तमाचा मार देते हैं। इसी बीच उनके सुरक्षाकर्मी की नजर वीडियो बनाने वाले युवक पर पड़ती है और विधायक उससे वीडियो डिलीट करने के लिए कहते हैं। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

विधायक का कहना है कि वीडियो में दिख रहा युवक उनका सबसे छोटा भाई है। संपत्ति का विवाद चल रहा है। पैतृक आम के बाग में चार भाइयों का हिस्सा है। सबसे छोटे भाई ने बिना बताए पूरी फसल बेच दी और अमिया तैयार होने से पहले ही तोड़वा दीं। इसकी जानकारी हुई तो गुस्से में एक तमाचा मार दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed