फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Verification of fertilizer stock in the warehouse

Unnao News: गोदाम में खाद के स्टॉक का किया सत्यापन

Fri, 08 Aug 2025 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Fri, 08 Aug 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Verification of fertilizer stock in the warehouse
गोदाम में खाद के भंडारण की जांच करते जिला कृषि अधिकारी व सहायक आयुक्त सहकारिता।  - फोटो : गोदाम में खाद के भंडारण की जांच करते जिला कृषि अधिकारी व सहायक आयुक्त सहकारिता।
उन्नाव। जिला कृषि अधिकारी शशांक कुमार व सहायक आयुक्त सहकारिता रवींद्र कुमार सिंह ने खाद गोदाम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खाद के उपलब्ध स्टॉक का सत्यापन किया।
विज्ञापन

जांच अधिकारियों को गोदाम प्रभारी ने बताया कि सहकारी समितियों आसीवन, नवीनगर खेरवा, इफको बाजार अचलगंज, पंसारी अहाता, छुही, अकोहरी, गुलरिहा, सहरावां, रूरी सादिकपुर, अतरधनी, बांगरमऊ संघ, गढ़ी फतेहपुर चौरासी व सादिकपुर साधन सहकारी समितियों पर 156.90 मीट्रिक टन यूरिया भेजी गई है।
विज्ञापन

इसका वितरण किसानों में कराया जाएगा। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि विक्रेताओं को निर्देश दिए गए हैं कि बिना खतौनी के किसी को भी खाद की बिक्री न करें। स्टॉक व वितरण रजिस्टर पूर्ण रखें। किसानों को बिल अनिवार्य रूप से दे। चेतावनी दी कि यदि किसी विक्रेता ने नियम विरुद्ध बिक्री की तो सीधे कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसानों से अनुरोध किया कि खाद का भंडारण न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि यदि खाद मिलने में समस्या आए तो कंट्रोलरूम नंबर 9214848105 पर किसी भी कार्य दिवस में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक दर्ज करा सकते हैं। बताया कि वर्तमान में जनपद में खाद की कमी नहीं है। आगे मांग के अनुसार उपलब्धता कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed