फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Vending zone will be built, bus stand will be shifted, dividers will be repaired.

Unnao News: बनेगा वेंडिंग जोन, शिफ्ट होगा बस स्टैंड, डिवाइडरों की होगी मरम्मत

Fri, 05 Jul 2024 03:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
Vending zone will be built, bus stand will be shifted, dividers will be repaired.
उन्नाव। शहर सुंदर बनाने के लिए आईबीपी से बड़े चौराहे तक वेंडिंग जोन बनेगा। बस स्टैंड शिफ्ट होगा। कानपुर-शुक्लागंज मार्ग के डिवाइडरों की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन

सिटी प्लानिंग के तहत गुरुवार को कलक्ट्रेट पन्नालाल सभागार में डीएम गौरांग राठी ने शहर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त व यातायात व्यवस्था को दुरुस्त कराकर सुंदर बनाने की विस्तृत कार्ययोजना तैयार कराने के लिए अधिकारियों व व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह व सदर विधायक पंकज गुप्ता की उपस्थिति में डीएम ने बताया कि जो प्लान तैयार किया जाना है उसमें आईबीपी से बड़ा चौराहा तक वेंडिंग जोन बनेगा।
विज्ञापन

बस स्टैंड को शिफ्ट करने पर विचार किया जा रहा है। बड़े चौराहा के पास अंडरब्रिज के क्षेत्र को कांप्लेक्स के रूप में विकसित कराया जाएगा। ई-रिक्शों के सुगम संचालन के साथ सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराकर मार्किंग कराई जाएगी। लोकनगर से छोटा चौराहा मार्ग को विकसित किया जा रहा है। कानपुर-शुक्लागंज मार्ग पर साफ-सफाई, लाइटिंग व डिवाइडरों को ठीक कराने की तैयारी है। कलक्ट्रेट के आसपास से अतिक्रमण हटाने आदि के लिए सुझाव लिए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि शहर का सुंदरीकरण जनप्रतिनिधियों और व्यापार मंडल व उद्यमियों के सहयोग से कराया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि व्यापारी, ई-रिक्शा चालक, वेंडर, जन सामान्य आदि किसी का भी उत्पीड़न न किया जाए। बैठक में चेयरमैन प्रतिनिधि प्रवीण मिश्रा भानु , सीडीओ प्रेम प्रकाश मीणा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु गुप्ता, एडीएम नरेंद्र सिंह, एडीएम न्यायिक विकास सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट राजीव राज, एएसपी प्रेम चंद्र व सीओ सदर सोनम सिंह सहित व्यापार मंडल के रजनीकांत श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

04जेएनडी37: नप चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा सैनी। स्रोत स्वयं

04जेएनडी37: नप चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा सैनी। स्रोत स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed