{"_id":"642c78df33ebc83fa0001c74","slug":"vegetable-seller-killed-in-collision-of-two-bikes-unnao-news-c-12-1-163673-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao Accident: दो बाइकों की भिड़ंत में सब्जी विक्रेता की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao Accident: दो बाइकों की भिड़ंत में सब्जी विक्रेता की दर्दनाक मौत
Wed, 05 Apr 2023 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Wed, 05 Apr 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
बाइकों की हुई आमने-सामने भिड़ंत में चौपाई गांव निवासी युवक की मौत हो गई। घटना लखनऊ के निगोहा थाना क्षेत्र की है। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। देर शाम शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। सोहरामऊ थानाक्षेत्र के गांव चौपाई निवासी आदित्य (20) बाजारों में सब्जी बेचने का काम करता था। मंगलवार सुबह घर से लखनऊ के मदाखेड़ा स्थित मंडी से सब्जी खरीदने जा रहा था।
मदाखेड़ा से पहले ही लखनऊ के निगोहा थानाक्षेत्र के फत्तेखेड़ा गांव के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में आदित्य और दूसरी बाइक सवार लखनऊ के फत्तेखेड़ा गांव निवासी ब्रम्हा प्रजापति की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया। देर शाम आदित्य का शव गांव लाया गया तो परिवार में कोहराम मच गया। मृतक पांच भाई बहनों में सबसे बड़ा था। बेटे की मौत से मां श्रीमती व अन्य परिजन बेहाल हैं।