{"_id":"4c5fad1efcbd0c5a6b6269709903c76b","slug":"vegetable-seller-injured-the-highway-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी विक्रेता घायल, किया हाईवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी विक्रेता घायल, किया हाईवे जाम
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sat, 05 Dec 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
बाईपास स्थित मंडी परिषद से निकल रहे सब्जी विक्रेता को हाईवे पर ट्रक ने टक्कर मार दी। इसी दौरान पीछे से आ रहा दूसरा ट्रक उसके पैर पर चढ़ गया। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। नाराज भीड़ ने लखनऊ-कानपुर हाइवे जाम कर दिया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया और जाम खुलवाने का प्रयास किया। लगभग दो घंटे बाद पुलिस जाम खुलवा पाई। उधर घायल की गंभीर हालत को देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
मोहल्ला शेखवाड़ा निवासी अनवर अली(35) सब्जी व्यापारी है। शुक्रवार सुबह वह बाईपास स्थित मंडी परिषद से सब्जी लेने गया था। वह ठेलिया लेकर सड़क पार कर रहा था, तभी लखनऊ से कानपुर जा रहे ट्रक ने टक्कर मार दी, वह सड़क पर गिर गया। इसी दौरान पीछे से आ रहा ट्रक उसके पैर पर चढ़ गया।
विज्ञापन
घटना के बाद चालक तो ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला। जानकारी होते ही मंडी परिषद के व्यापारी व घायल के परिवारीजन मौके पर पहुंचे और जाम लगा दिया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने समझा बुझाकर जाम खुलवाया।
यातायात प्रभारी जेएन सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। चालक मौके से भाग निकला। जाम में फंसे लोग घंटों परेशान रहे। इस दौरान पहले निकलने की होड़ में वाहन डिवाइडर फांदकर निकलने लगे। इससे जाम और बुरी तरह उलझ गया।