फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Vegetable seller dies in collision between bikes

Unnao News: बाइकों की भिड़ंत में सब्जी विक्रेता की मौत

Wed, 29 Nov 2023 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Vegetable seller dies in collision between bikes
फतेहपुर चौरासी। काली मिट्टी-दबौली मार्ग पर अवस्थिनखेड़ा गांव के पास बाइकों की भिड़ंत में सब्जी विक्रेता की मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।

थानाक्षेत्र के गांव चिरंजूपुरवा निवासी लक्ष्मीनारायण का बेटा जितेंद्र कुमार (24) सब्जी बेचकर परिवार का पालन-पोषण करता था। सोमवार को वह गंगा नदी के सरैइंयाघाट पर लगा गंगा मेला देखकर देर शाम बाइक से घर लौट रहा था। कालीमिट्टी दबौली मार्ग पर अवस्थिनखेड़ा गांव के पास सामने से आ रही बाइक में भिड़ गया। घटना में जितेंद्र कुमार के साथ दूसरी बाइक सवार इमरान (20) घायल हो गया।

दोनों घायलों को सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टर ने जितेंद्र कुमार को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल इमरान का इलाज चल रहा है। मृतक जितेंद्र कुमार चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था, शादी हो चुकी है। पत्नी विमला के साथ डेढ़ साल की बेटी है। बेटे की मौत से मां विमला और अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राजेश पाठक ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतक के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed