फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   vakil

बार एसोसिएशन चुनाव के लिए मतदान आज

Mon, 15 Nov 2021 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
vakil
उन्नाव। बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए सोमवार को मतदान होगा। इसके लिए एल्डर कमेटी के पदाधिकारियों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

एल्डर कमेटी के सदस्यों जयराम सिंह, प्रकाश कुमार निगम, विजय कुमार शुक्ल व रश्मि मोहन अग्निहोत्री ने बताया कि 15 नवंबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे मतदान चलेगा। अलग-अलग प्रकार के अधिवक्ताओं के लिए तीन बूथ बनाए गए हैं। पहले बूथ में क्रमांक 1-600 नंबर तक लोग मतदान करेंगे। 601 से 1214 क्रमांक वाले अधिवक्ता दूसरे बूथ पर मत डालेंगे। वहीं नॉन सीओपी नंबर वाले अधिवक्ताओं के लिए तीसरा बूथ बनाया गया है।
इसमें क्रमांक 1 से 164 नंबर वाले अधिवक्ता मतदान करेंगे। मतदान के लिए आने वाले अधिवक्ताओं को अपना सीओपी कार्ड, बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश का मूल प्रमाणपत्र लाना अनिवार्य है। मतदान केंद्र के अंदर किसी से बात करना, विचार विमर्श करना, मतपत्र दिखाना, मोबाइल का प्रयोग, फोटो खींचना नियम के विरुद्ध होगा। सहायक चुनाव अधिकारी किसी का भी प्रमाणपत्र ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। ऑनलाइन शो न करने पर मतदान से वंचित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ एल्डर कमेटी कठोर कार्रवाई करेगी। बता दें कि बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष पद पर 2, महामंत्री पद के लिए 7, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर 4, उपाध्यक्ष के 7 कोषाध्यक्ष पद के लिए 6 व संयुक्त मंत्री पद के लिए 4 प्रत्याशियों सहित अन्य पदों के लिए भी आवेदन हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एल्डर्स कमेटी के अनुसार चुनाव में किसी प्रकार का आरोप प्रत्यारोप न लगे इसके लिए 15 नवंबर को हो रहे मतदान व 16 नवंबर को होने वाली मतगणना की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इनकी रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखी जाएगी। ताकि यदि कोई आरोप लगाता है तो उसे प्रमाण के रूप में प्रस्तुत किया जा सके।
उन्नाव। बार एसोसिएशन चुनाव में इस बार अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ दो ही प्रत्याशी मैदान में हैं। दोनों ही प्रत्याशियों ने मतदाताओं से संपर्क में दिन-रात एक कर रखा है। शनिवार और रविवार को छुट्टी होने से प्रत्याशियों, अधिवक्ताओं से मुलाकात नहीं हो पाई। इससे उन्हें फोन और सोशल मीडिया का सहारा लिया। फेसबुक व व्हाट्सएप पर पोस्टर डालकर अपनी प्राथमिकताएं बताते हुए मत देने की अपील कर रहे हैं।
महीने का दूसरा शनिवार फिर रविवार होने से कचहरी दो दिन बंद रही। इससे चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों की मुलाकात अधिवक्ताओं ने से नहीं हो पाई। अपनी बात साथी अधिवक्ताओं तक पहुंचाने के लिए अध्यक्ष मंत्री सहित अन्य पदों के प्रत्याशियाें ने अपने पोस्टर बनवाकर सोशल मीडिया पर वायरल किए हैं। पोस्टर में प्रत्याशियों ने कई वादे भी किए हैं जिन्हें जीतने के बाद पूरा करने की बात की गई है।

फेस बुक व व्हाट्सएप ग्रुप पर चल रहे प्रचार में सबसे अधिक अध्यक्ष व महामंत्री पद के प्रत्याशी शामिल हैं। सोमवार को मतदान होने से प्रत्याशी अधिवक्ताओं के घर जाकर भी समर्थन मांग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed