फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Vaccination not done at six health centers

छह केंद्रों में नहीं किया गया टीकाकारण

Thu, 06 Feb 2020 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Vaccination not done at six health centers
उन्नाव। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिशन इंद्रधनुष के चल रहे तीसरे चरण के अभियान में लापरवाही बरती जा रही है। केंद्रों पर टीकाकरण ही नहीं किया जा रहा है। वहीं, वैक्सीन के रखरखाव का भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। स्वास्थ्य अधिकारियों की समीक्षा में बांगरमऊ के छह केंद्रों पर टीकाकरण का कार्य होता नहीं मिला। वहीं, बिछिया ब्लॉक के एक केंद्र पर वैक्सीन रखरखाव में भी लापरवाही मिली है।
विज्ञापन

मिशन इंद्रधनुष का तीसरा चरण 13 फरवरी तक चलाया जा रहा है। जिसमें 841 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 2 साल तक के 7417 बच्चों व 1239 गर्भवती महिलाओं को प्रतिरक्षित किया जाना है। मंगलवार को सीएमओ के निर्देश पर एसीएमओ व डिप्टी सीएमओ ने टीकाकरण सत्रों का निरीक्षण किया। जिसमें बांगरमऊ के सराय कटियान, काजीपुर व शीतलगंज में सत्र आयोजित होते नहीं मिले। बिछिया ब्लॉक के पकरा में एएनएम के छुट्टी पर जाने से सत्र बंद मिला। सिकंदरपुर सरोसी के आंट भुसौली में भी केंद्र बंद पाया गया। स्वास्थ्य अधिकारियों की रिपोर्ट पर सीएमओ ने संबंधित सत्र के स्वास्थ्य कर्मियों से जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि सभी को स्पष्टीकरण तलब किया गया है। जो गर्भवती महिलाएं व बच्चे टीकाकरण से छूट गए हैं। उनका शनिवार को टीकाकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य टीम को निरीक्षण के दौरान बिछिया ब्लाक के गांव सरकार खेड़ा में रखी पेंटा वैक्सीन में तिथि दर्ज नहीं मिली। टीम में शामिल सदस्यों ने इसकी रिपोर्ट सीएमओ को दी है। सीएमओ ने स्वास्थ्य प्रभारी से स्पष्टीकरण तलब किया है।

बिछिया ब्लॉक के गांव पड़रीखुर्द में टीकाकरण सत्रों पर बच्चों को विटामिन ए की खुराक नहीं पिलाई गई। निरीक्षण में इसका खुलासा होने पर एएनएम को फटकार लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed