{"_id":"69921a32970ded4e870f66a4","slug":"usha-became-self-reliant-through-the-business-of-namkeen-unnao-news-c-221-1-sknp1055-145279-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: नमकीन के कारोबार से आत्मनिर्भर बनीं ऊषा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: नमकीन के कारोबार से आत्मनिर्भर बनीं ऊषा
विज्ञापन
फोटो-5-शेखपुर बुजुर्ग गांव में नमकीन की पैकिंग करतीं ऊषा। स्रोत:पाठक
हसनगंज। विकासखंड की ग्राम पंचायत शेखपुर बुजुर्ग की निवासी ऊषा सिंह नमकीन (दालमोट) बनाकर न केवल आत्मनिर्भर बनी हैं बल्कि गांव की आठ अन्य महिलाओं को भी रोजगार से जोड़कर उन्हें सशक्त बना रही हैं। उनके इस उद्यम से समूह की आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।
ढाई साल पूर्व ऊषा सिंह ने उम्मीद महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़कर नमकीन बनाने का कार्य शुरू किया था। शुरुआत में समूह की महिलाओं ने प्रतिमाह 100 रुपये की बचत से शुरुआत की। बाद में बैंक से डेढ़ लाख रुपये का ऋण लेकर नमकीन बनाने के व्यवसाय को बड़े पैमाने पर शुरू किया। ऊषा गांव की आठ अन्य महिलाओं के साथ मिलकर कार्य कर रही हैं। वह 800 और 400 ग्राम के पैकेट तैयार कर हसनगंज, नवाबगंज, मियागंज, रसूलाबाद, फरहदपुर सहित आसपास के कई गांवों की दुकानों में बेचती हैं।
महीने में 20 से 22 हजार की हो रही बचत
ऊषा के अनुसार 800 ग्राम का एक पैकेट तैयार करने में लगभग 38 से 42 रुपये की लागत आती है। बिक्री के बाद प्रति पैकेट करीब सात रुपये का लाभ होता है। उन्हें मासिक लगभग 20 से 22 हजार रुपये की बचत हो रही है। साथ में काम करने वाली महिलाओं को प्रतिदिन 250 से 300 रुपये की मजदूरी दी जाती है। यह पहल ग्रामीण महिलाओं के लिए आय का एक महत्वपूर्ण स्रोत बनी है।