{"_id":"62e18ec5f03867084a768eb8","slug":"usda-team-reached-house-keeper-break-illegal-construction-unnao-news-knp709845563","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव : बुलडोजर लेकर पहुंची यूएसडीए टीम तो खुद तोड़ने लगे अवैध निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव : बुलडोजर लेकर पहुंची यूएसडीए टीम तो खुद तोड़ने लगे अवैध निर्माण
विज्ञापन
उन्नाव। उन्नाव-शुक्लागंज विकास प्राधिकरण (यूएसडीए) ने शहर में अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। बुधवार को गांधीनगर स्थित एक घर की बालकनी रास्ते तक निकले होने की शिकायत पर टीम पहुंची तो भवन स्वामी ने खुद ही अवैध हिस्से को तोड़ना शुरू कर दिया।
मोहल्ला केवटा तालाब बस्ती निवासी अंजू मिश्रा का गांधीनगर में प्लाट है।
वहां जाने वाले रास्ते पर आभा अवस्थी ने घर बनवाया है। रास्ते की तरफ तीन मंजिल तक बालकनी का निर्माण कराने पर अंजू ने आपत्ति जताई थी। मामला न्यायालय तक पहुंचा।
यूएसडीए के उपाध्यक्ष/सीडीओ दिव्यांशु पटेल के निर्देश पर बुधवार को टीम अवैध निर्माण तोड़ने के लिए बुलडोजर लेकर पहुंची। ये देखकर भवन स्वामी ने खुद ही अवैध हिस्सा तोड़ना शुरू कर दिया। वहीं निराला नगर फेज दो के पास हो रही प्लाटिंग का लेआउट अस्वीकृत होने पर भी किए निर्माण को तोड़ने की नोटिस चस्पा की है। तय समय सीमा में निर्माण न तोड़ने पर इसे ध्वस्त करने की चेतावनी दी है।