फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Ravi and Vishwajeet's wrestling ended in a draw.

Unnao News: बराबरी पर छूटी रवि व विश्वजीत की कुश्ती

Fri, 23 Oct 2026 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Ravi and Vishwajeet's wrestling ended in a draw.
पुरवा। नगर के मोहल्ला शीतलगंज स्थित पक्का तालाब पर आयोजित दो दिवसीय दंगल के पहले दिन पहलवानों के बीच कड़े मुकाबले हुए। आखिरी कुश्ती रवि यादव कानपुर व विश्वजीत बदरका के बीच कुश्ती हुई। इसमें मुकाबला बराबरी का रहा।
विज्ञापन

राघवेंद्र सामाजिक एवं सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय दंगल का बृहस्पतिवार को पहले दिन चेयरमैन रेनू गुप्ता ने हनुमानजी के चित्र के समक्ष दीप जला व पहलवानों के हाथ मिलवाकर दंगल का शुभारंभ किया। पहली कुश्ती में सज्जन चंदीगढ़ी ने लखनऊ के राहुल को पटकनी देकर जीत दर्ज की। इसके बाद हुए मुकाबले में कानपुर के मुन्ना ने राजस्थान के छल्ली पहलवान को शिकस्त दी। घाटमपुर के विकास ने बदरका के मुकेश को, पुरवा के सचिन ने कानपुर के छोटू और देवारा के सुशील ने अचलगंज के सलमान को हराया। आखिरी मुकाबला कानपुर के रवि यादव व बदरका के विश्वजीत के बीच हुआ जो बराबरी पर रहा। इस दौरान सतीश कुशवाहा, दिवाकर शुक्ला, डब्बू, सुधीर बाजपेई, संजय अवस्थी, शिवम शुक्ला, देवेश गुप्ता, अजमेरी सिंह, बिंदा पहलवान, नीरज मिश्रा समेत बड़ी संख्या में दर्शक रहे। आयोजकों ने बताया कि शुक्रवार को तीन बजे से दूसरे दिन के मुकाबले होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed