फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Bike collides with divider on highway, retired employee dies

Unnao News: हाईवे पर डिवाइडर में टकराई बाइक, सेवानिवृत्त कर्मी की मौत

Fri, 23 Oct 2026 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with divider on highway, retired employee dies
अचलगंज/पाटन। उन्नाव-लालगंज हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन से बचने के प्रयास में बाइक डिवाइडर से टकरा गई। घटना में बीएसएनएल से सेवानिवृत्त कर्मचारी की मौत हो गई। बाइक चला रहा युवक घायल हो गया।
विज्ञापन

बिहार थानाक्षेत्र के दुबाई गांव निवासी सिद्धनाथ (62) बाइक से परिवार के शीतला (30) के साथ बुधवार शाम काम से उन्नाव जा रहे थे। हाईवे पर कुशलपुर गांव के सामने पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन से बचने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों सड़क पर गिर गए। घटना में दोनों घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को सीएचसी भिजवाया। डॉक्टर ने सिद्धनाथ को मृत घोषित कर दिया। शीतला को जिला अस्पताल रेफर किया गया। शीतला ने बताया कि सिद्धनाथ खेती करते थे। बेटे बृजेश ने बताया कि पिता मथुरा जिले में बीएसएनएल ऑफिस से सेवानिवृत्त हुए थे। थानाध्यक्ष एसएन त्रिपाठी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed