फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Upload attendance of girl students on Prerna Portal

Unnao News: प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करें छात्राओं की उपस्थिति

Sat, 27 May 2023 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sat, 27 May 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Upload attendance of girl students on Prerna Portal
उन्नाव। जिले के 13 कस्तूरबा विद्यालयों की वार्डन और लेखाकारों की बैठक एमडीएम कार्यालय में बीएसए की अध्यक्षता में हुई। वार्डन को निर्देश दिए गए कि वह छात्राओं की प्रतिदिन की उपस्थिति प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड की जाए। ताकि शासन को रोजाना उपस्थिति मिल सके।
विज्ञापन

बीएसए संजय तिवारी ने वार्डन को निर्देश दिए कि बालिकाओं की सुरक्षा, संरक्षा एवं उनकी दैनिक आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखा जाए। किसी भी दशा में बालिकाओं के साथ लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शैक्षिक गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाए। छात्राओं की दैनिक उपस्थिति प्रेरणा पोर्टल पर नियमित रूप से अपलोड की जाए। राज्य परियोजना कार्यालय की ओर से प्रेषित एक शब्द एक सूत्र कार्यक्रम अनिवार्य रूप से बोर्ड पर लिखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सभी विद्यालयों में हमारे शिक्षक बोर्ड की स्थापना की जाए तथा केजीबीवी गंजमुरादाबाद की छात्रा अर्चना देवी का एक फ्लेक्स विद्यालय के मुख्य द्वार पर लगाया जाए। ताकि छात्राएं उत्साहित हो सकें। छात्राएं खान अकादमी पर नियमित रूप से असाइनमेंट करते हुए उनका अपनी कॉपी में भी अभ्यास करें। सभी विद्यालयों में सुझाव पेटिका स्थापित करते हुए उसकी चाबी जिला समन्वय बालिका शिक्षा को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। इस दौरान वार्डन, लेखाकार, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी संदीप गुप्ता, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा रामप्रकाश मिश्र, खान एकेडमी के मेंटर क्षितिज श्रीवास्तव सहित अन्य स्टॉफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed