फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   up news,unnao news,unnao

शहर में जल्द सुलझेगा जाम का जाल

Sun, 20 Nov 2022 06:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
up news,unnao news,unnao
उन्नाव। रोजाना जाम झेलने वाले शहरियों को इससे जल्द ही निजात मिलने की उम्मीद है। नगर पालिका के अधिकारियों ने प्रशासक के निर्देश पर ऑटो और ई रिक्शा के लिए सात अलग-अलग रूट तय किए हैं। 1198 ई-रिक्शा निर्धारित रूट पर ही चलेंगे। शहर के मुख्य मार्गों पर यातायात का दबाव कम होगा।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासक/एसडीएम आत्मा स्वरूप श्रीवास्तव के निर्देश पर नगर पालिका ईओ ने ऑटो और ई-रिक्शा के लिए अलग-अलग रूट निर्धारित कर दिए हैं। इसके लिए हर रूट के लिए अलग रंग का स्टीकर बनाया गया है।
विज्ञापन

ऑटो, ई-रिक्शा जिस रूट पर चलाने के लिए अधिकृत किया जाएगा उसी रूट पर चलेगा। इससे अलग रूट पर सवारियों को ले जाते मिलने पर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर पालिका 600 रुपये शुल्क लेकर वार्षिक पंजीकरण करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासक ने बताया कि इस व्यवस्था से शहर में यातायात का दबाव कम होगा और ट्रैफिक व्यवस्था में भी सुधार होगा। बताया कि नगर पालिका में ऑटो और ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया गया है। बिना रजिस्ट्रेशन किसी को भी शहर में चलने नहीं दिया जाएगा। ऐसा न मानने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।
तय किए गए ये रूट
रूट -1-लखनऊ बाइपास तिराहा से आईबीपी चौराहा।
रूट -2-कब्बाखेड़ा से रऊ टेंपो अड्डा।
रूट-3- गदनखेड़ा से गांधीनगर तिराहा।
रूट-4-गंधीनगर तिराहे से शेखपुर स्टैंड।
रूट-5- दशमेष गेस्ट हाउस से कांशीराम कालोनी तक।
रूट-6-आईबीपी चौराहा से हुसैन नगर तक।
रूट-7-चांदमारी से हरदोई बस अड्डा तक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed