{"_id":"604e409101392f50f805387c","slug":"up-lucknow-to-kanpur-2-hours-travel-in-10-hours-highway-and-ganga-barrage-road-jam-for-more-than-36-hours","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: लखनऊ से कानपुर, 2 घंटे का सफर 10 घंटे में, हाईवे और गंगा बैराज मार्ग पर 36 घंटे से भीषण जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: लखनऊ से कानपुर, 2 घंटे का सफर 10 घंटे में, हाईवे और गंगा बैराज मार्ग पर 36 घंटे से भीषण जाम
Sun, 14 Mar 2021 10:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 14 Mar 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
जाजमऊ गंगा पुल
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव के जाजमऊ में गंगा पुल की मरम्मत के कारण लखनऊ-कानपुर हाईवे पर कानपुर जाने वाली लेन बंद है। इससे लगातार 36 घंटे से लोगों को भीषण जाम से जूझना पड़ रहा है। हालत यह है कि लखनऊ से कानपुर का दो घंटे का सफर पूरा करने में दस घंटे लग रहे हैं।
उन्नाव और कानपुर जिले की सीमा पर स्थित जाजमऊ के गंगा पुल की मरम्मत शुरू होने पर शनिवार सुबह 8 बजे से वाहनों का कानपुर में प्रवेश रोक दिया गया। इससे हाईवे पर पांच किमी और गंगा बैराज मार्ग पर करीब 15 किमी लंबा जाम है।

इस मार्ग पर 36 घंटे से यातायात रेंग कर चल रहा है। आजाद मार्ग चौराहा से गंगा बैराज जाने वाले मार्ग पर दोपहर को जाम में फंसे रोजवेज बस चालक अजय कुमार ने बताया कि लखनऊ से आजाद मार्ग चौराहा से मरहला चौराहा पहुंचने में दो घंटे लग गए।
कानपुर पहुंचने में चार घंटे और लगेंगे। बस से सफर कर रहीं कानपुर कल्याणपुर निवासी हिना खान ने बताया कि छह घंटे में सरैया क्रॉसिंग पहुंच पाए हैं। अभी कानपुर पहुंचने में कम से कम चार घंटे और लगेंगे। वहीं, उन्नाव एएसपी शशिशेखर सिंह ने कानपुर के एसपी यातायात बसंतलाल के साथ कानपुर में बैठक की।
तय हुआ कि मरम्मत कार्य के कारण बंद किए गए पुल से हल्के चार पहिया वाहनों को कानपुर की ओर आने दिया जाए। रविवार दोपहर 2 बजे से फैसले पर अमल शुरू हुआ। हालांकि इसके बाद भी कोई खास राहत नहीं मिल पाई।