फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   UP Assembly Election 2022 Unnao Live Debates and Discussions Coverage News Updates in Hindi

UP Election 2022: भाजपा ने कहा- उन्नाव में पैसे देकर अखिलेश ने भीड़ जुटाई, सपा ने ऐसे किया पलटवार

Tue, 28 Dec 2021 06:43 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Tue, 28 Dec 2021 06:43 PM IST
सार

'चाय पर चर्चा', युवाओं और महिलाओं से संवाद के बाद 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' उन्नाव के राजनीतिक दलों के बीच पहुंचा। यहां अलग-अलग पार्टी के नेताओं ने चुनावी मुद्दों पर खुलकर चर्चा की। 

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022 Unnao Live Debates and Discussions Coverage News Updates in Hindi
उन्नाव में चुनावी मुद्दों पर चर्चा करते राजनीतिक दलों के नेता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार को उन्नाव में थे। यहां उनकी रैली में जुटी भीड़ पर भारतीय जनता पार्टी के नेता ने सवाल खड़े किए। 'सत्ता का संग्राम' कार्यक्रम में शामिल हुए नेता ने कहा कि ये भीड़ पैसे देकर जुटाई गई थी। इसपर समाजवादी पार्टी के नेता ने पलटवार किया। पढ़िए नेताओं ने क्या-क्या कहा? 
विज्ञापन


भीड़ जुटाने पर क्या बोले?
भाजपा के विमल द्विवेदी ने कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने अखिलेश यादव की रैली पर सवाल खड़े किए। कहा कि ये पैसा देकर बुलाई गई भीड़ थी। हालांकि भाजपा की रैली में जुटनी वाली भीड़ के बारे में वह जवाब नहीं दे पाए। कहा कि यहां के लोगों से फीडबैक लेकर आप समझ जाएंगे कि सपा की रैली की भीड़ कैसे आई थी। 
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा के अध्यक्ष अजेंद्र अवस्थी ने भाजपा के आरोपों का जवाब दिया। कहा कि सपा गरीब, किसान, मजदूर, दलित, शोषित, वंचित, पिछड़ों की पार्टी । पूरे देश और प्रदेश में परिवर्तन की रैली चल रही है। विकास का सच्चा वादा हमने किया था और उसका उदाहरण आगरा एक्सप्रेस-वे है। प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है अबकी बार अखिलेश की सरकार। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विपक्ष के क्या मुद्दे होंगे? 

UP Assembly Election 2022 Unnao Live Debates and Discussions Coverage News Updates in Hindi
उन्नाव में चुनावी मुद्दों पर चर्चा करते राजनीतिक दलों के नेता। - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी ने क्या कहा? 

समाजवादी पार्टी के अजेंद्र अवस्थी ने कहा कि सपा की लड़ाई केवल भाजपा से है। इस लड़ाई में सपा की जीत होगी। अजेंद्र बोले, 'हम साइकिल वाले लोग हैं। आज अखिलेश यादव ने कहा है कि अगर साइकिल से चलने वाले किसी शख्स के साथ कोई दुर्घटना होती है तो उसे पांच लाख रुपये देंगे।' 

जातिवाद के आरोपों का अजेंद्र ने जवाब दिया। कहा कि सपा सभी वर्ग को साथ लेकर चलती है। इसका उदाहरण जनेश्वर मिश्र पार्क और डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल है। ये दोनों लोग यादव नहीं थे, फिर समाजवादी पार्टी ने इनको सम्मान दिया। अजेंद्र ने कहा, हमारे साथ समाज का प्रत्येक वर्ग है। हमने लड़कों को टेक्नोलॉजी दी है। लखनऊ मेट्रो, आगरा एक्सप्रेस-वे के जरिए युवाओं को रोजगार दिया। लैपटॉप, टैबलेट के जरिए युवाओं को शिक्षित करने का काम किया। पशु-पालन को बढ़ाने के लिए कामधेनु योजना शुरू की। सपा सरकार में ही भूमि सेना का गठन किया गया था। जिनके पास भूमि नहीं थी, उन्हें जमीन दी गई। बेटियों को बसों में नि:शुल्क यात्रा करने का मौका दिया गया। 

कांग्रेस ने क्या कहा?
कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आरती वाजपेयी ने कहा कि प्रदेश की जनता प्रियंका गांधी को पसंद करती है। गोरखपुर, वाराणसी, लखनऊ समेत जो भी रैलियां हुईं उसमें प्रियंका गांधी के प्रति लोगों की उत्सुकता देखी जा सकती है। आने वाले चुनाव में उत्तर प्रदेश के अंदर कांग्रेस की सरकार बनेगी। चुनाव में कांग्रेस की लड़ाई के सवाल पर आरती ने कहा कि कांग्रेस की लड़ाई सिर्फ एक विचारधारा से है। वह विचारधारा भाजपा की है। यह देश को बांटने का काम कर रही है। 

कांग्रेस के अन्य नेता ने कहा कि हमारी लड़ाई दो पार्टियों से है। एक जातिवाद करती है और दूसरी सांप्रदायिक है। कांग्रेस नेता कमल कुमार तिवारी ने भाजपा पर निशाना साधा। कहा कि आज के समय झूठ का पुलिंदा बनाया गया, झूठ के बल पर शासन किया जा रहा है। भाजपा ने जो वादे किए थे, वो पूरा नहीं कर पाए। समाज की आवश्यकताओं पर ध्यान नहीं दी गई। महंगाई, बेरोजगारी बढ़ रही है। केवल टैक्स का पैसा बर्बाद किया जा रहा है।

अन्य समर्थकों ने क्या कहा? 

UP Assembly Election 2022 Unnao Live Debates and Discussions Coverage News Updates in Hindi
उन्नाव में चुनावी मुद्दों पर चर्चा करते राजनीतिक दलों के नेता। - फोटो : अमर उजाला
  • प्रसपा के जिलाध्यक्ष सतीश शुक्ला ने कहा कि सपा से प्रसपा का गठबंधन बिना शर्त हुआ है।    
  • भाजपा के एक नेता ने कहा कि भाजपा नौजवान, किसान, गरीब सभी के लिए करती है। समाजवादी पार्टी जातिवाद करती है। भाजपा ने सभी को नौकरी दी। 
  • अधिवक्ता सरल वर्मा ने पूछा कि राजनीतिक नेता ये बताएं कि जनता के रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा, भुखमरी के लिए कौन सी पार्टी क्या कर रही है?     
  • कांग्रेस के एक नेता ने भाजपा से सवाल पूछा। कहा कि ये लोग बेरोजगारी पर क्यों नहीं बोलते? 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed