फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   UP Assembly Election 2022 Unnao Aadhi Abadi Ki Baat Coverage News Updates In Hindi

UP Election 2022 : उन्नाव में राजनीति का बड़ा घमासान, मुस्लिम महिला ने कहा- अब बिना रिश्वत के नौकरी मिल रही, ऐसा कभी नहीं देखा

Tue, 28 Dec 2021 03:43 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Tue, 28 Dec 2021 03:43 PM IST
सार

'चाय पर चर्चा' और युवाओं से संवाद के बाद 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' उन्नाव की महिलाओं के बीच पहुंचा। कार्यक्रम में पहुंची महिलाओं ने खुलकर चुनावी मुद्दों पर चर्चा की। 

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022 Unnao Aadhi Abadi Ki Baat Coverage News Updates In Hindi
उन्नाव में चुनावी मुद्दों पर चर्चा करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव की महिलाओं ने शानदार तरीके से चुनावी मुद्दों पर चर्चा की। शायरी भी हुई और सियासी मुद्दों पर घमासान भी। ज्यादातर महिलाओं ने कहा कि पहले के मुकाबले लगभग सभी क्षेत्रों में अच्छे बदलाव हुए हैं। महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था बेहतर हुई है। तीन तलाक के मुद्दे पर मुस्लिम महिलाओं ने भी अपने विचार रखे। पढ़िए किसने क्या कहा? 
विज्ञापन


मुस्लिम महिलाओं ने क्या कहा?

1. नाजरा बेगम ने कहा कि जो अच्छा काम करेगा उसी की जीत होगी। योगी और अखिलेश दोनों ने ही काम किया है। नाजरा ने योगी सरकार की तरफ की। कहा कि योगी सरकार में नौकरी बिना रिश्वत की मिलती है। ऐसा तो हमने कभी नहीं देखा था। भर्ती प्रक्रिया अब आइने की तरह साफ है। मौजूदा सरकार ज्यादा से ज्यादा नौकरी दे रही है। 
विज्ञापन


नाजरा बेगम ने तीन तलाक बिल पर भी अपनी बात रखी। कहा कि तीन तलाक का नियम गलत नहीं था, बस उसका कुछ लोग गलत फायदा उठाने लगे थे। अब कानून बनने पर मर्दों पर तीन तलाक बिल का डर है। नाजरा ने बिजली की महंगाई का मुद्दा उठाया। कहा कि ज्यादा बिल आने से लोग परेशान हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन






2. शबाना बेगम ने मौजूदा सरकार काम तो कर रही है, लेकिन अखिलेश का ज्यादा माहौल देखने को मिल रहा। शबाना ने कहा कि अभी सड़क की काफी दिक्कत है। पाइपलाइन डाली जा रही है। उम्मीद है कि भविष्य में अच्छा हो जाए। शबाना ने कहा कि मौजूदा सरकार का मिशन शक्ति अभियान सराहनीय है। इससे महिलाओं को काफी फायदा मिला है। 

3. डॉ. सिबिया ने कहा कि अखिलेश ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। लोग भाजपा से त्रस्त हैं। हर जगह महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है। शासन-प्रशासन कुछ भी ठीक नहीं है। ये सरकार बहुत खराब है। डॉ. सिबिया ने कहा कि साफ-सफाई का काम भी ठीक नहीं है। अखिलेश को समर्थन देने के सवाल पर डॉ. सिबिया ने कहा, मुलायम को मुल्ला कहा जाता था, इसलिए मुस्लिमों का रूझान समाजवादी पार्टी की तरफ ज्यादा है। सिबिया ने किसान आंदोलन का मुद्दा भी उठाया। कहा कि आंदोलन के दौरान 700 से 800 किसान मारे गए, किसी ने कुछ नहीं बोला। 

विकास कार्यों पर महिलाओं ने क्या कहा? 

UP Assembly Election 2022 Unnao Aadhi Abadi Ki Baat Coverage News Updates In Hindi
उन्नाव में चुनावी मुद्दों पर चर्चा करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
नीतू त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा सरकार ने जो योजनाएं शुरू की हैं, उसका फायदा सभी को मिल रहा है। मुफ्त राशन, मुफ्त आवास हर वर्ग को मिल रहा है। सरकार पर हिंदू-मुस्लिम का भेदभाव करने का आरोप लगाना गलत है। नीतू ने आवारा पशुओं का मुद्दा उठाया। कहा कि इससे किसान काफी परेशान हैं। फसलें खराब हो रहीं हैं। 

नीना दीक्षित ने कहा कि मोदी-योगी की सरकार में हर घर में शौचालय बना। साधना दीक्षित ने कहा कि पहले के मुकाबले काफी बेहतर उन्नाव हो गया है। साफ-सफाई की स्थिति भी अच्छी हो गई है। योगी सरकार ने इसपर काफी ध्यान दिया है। 

श्रद्धा वाजपेयी ने डॉ. सिबिया की ओर से साफ-सफाई पर उठाए गए सवाल पर पलटवार किया। कहा कि नगर निगम के अध्यक्ष सपा के हैं। अगर गंदगी की बात डॉ. सिबिया कहती हैं कि तो इसके लिए समाजवादी पार्टी ही जिम्मेदार है। 

प्रियंका शुक्ला ने अखिलेश यादव की रैली में उमड़ी भीड़ का जवाब दिया। कहा कि भीड़ से किसी के जीत का आकलन नहीं किया जा सकता है। अभी सपा और भाजपा में टकराव की स्थिति है। प्रियंका के मुताबिक, मौजूदा सरकार में महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था बेहतर हुई है। बोलीं, मैं रात में भी अब निकल सकती हूं। कुछ सड़कों की समस्या है और नालियों की सफाई ठीक तरह से नहीं हो पा रही है। प्रियंका ने कहा, सरकार ने किसानों के लिए भी काम किया है। डॉ. सिबिया पर पलटवार करते हुए प्रियंका ने पूछा कि कौन सा किसान तलवार लेकर घूमता है? 

डिग्री कॉलेज की प्रचार्या डॉ. शशिरंजना अग्निहोत्री ने कहा कि उन्नाव निराला, प्रतापनारायण मिश्र और हसरत मोहानी की धरती है। यहां कभी धार्मिक भेदभाव नहीं होता। 

 

ट्रैफिक व्यवस्था पर क्या बोलीं महिलाएं?

UP Assembly Election 2022 Unnao Aadhi Abadi Ki Baat Coverage News Updates In Hindi
उन्नाव में चुनावी मुद्दों पर चर्चा करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को सड़कों पर लंबा जाम रहा। इसपर सवाल पूछने पर नीतू त्रिवेदी ने बताया कि रैली की वजह से आज ट्रैफिक लगा। आमतौर पर शाम को 4 से 5 बजे और सुबह 10-11 बजे ट्रैफिक की स्थिति रहती है। पूनम ने भी कहा कि शाम को ही ट्रैफिक रहता है। नीना दीक्षित ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस बहुत सशक्त हो गई है। पुलिस विभाग अब अच्छा काम कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed