फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unsafe travelling by passengers

उन्नाव: रोडवेज ने बढ़ाया किराया तो असुरक्षित सफर करने लगे यात्री

Mon, 13 Feb 2023 01:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Mon, 13 Feb 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
unsafe travelling by passengers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गंजमुरादाबाद। 25 पैसा प्रति किमी की दर से किराया बढ़ जाने से अब काफी लोग प्राइवेट बसों या ट्रक व टैंकरों से असुरक्षित सफर करने लगे हैं। इससे परिवहन विभाग को चूना लगना शुरू हो गया है।

परिवहन विभाग ने रोडवेज बसों का किराया 25 पैसा प्रति किमी की दर से बढ़ा दिया है। गंजमुरादाबाद कस्बे से राजधानी लखनऊ आने जाने के लिए 100 किमी की दूरी का रोडवेज का किराया 110 रुपये था जो अब बढ़कर 134 रुपये हो गया है। बढ़ा हुआ किराया वसूलने के लिए रोडवेज बस के कंडक्टरों को यात्रियों से जद्दोजहद करनी पड़ रही है। ऐसी स्थिति में यात्री प्राइवेट बसों के अलावा ट्रक और टैंकरों से असुरक्षित सफर करने लगे हैं। लखनऊ आने जाने के लिए अधिकांश यात्री लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे से सफर करना सुलभ समझ रहे हैं। यात्री हरदोई उन्नाव मार्ग पर ग्राम जगटापुर में बने ओवरब्रिज पर बस अड्डे से कोई भी प्राइवेट वाहन पकड़ कर मात्र एक घंटे में ही लखनऊ आ जा रहे हैं। जहां किराया और समय दोनों की बचत हो रही है। कस्बे के गोपालजी रस्तोगी, महफूज, देवी गुलाम, पीयूष शुक्ला, पंकज शुक्ला, अजय कुशवाहा, रामनरेश, भैया लाल आदि यात्रियों ने बताया कि रोडवेज बसों का किराया बढ़ने से निजी संसाधनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed