{"_id":"642c75f01dfee5cedc0c5613","slug":"unnao-youth-injured-by-bullet-fired-in-enmity-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao : रंजिश में चली गोली से युवक घायल, पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा, उन्होंने बताया दूसरा किस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao : रंजिश में चली गोली से युवक घायल, पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा, उन्होंने बताया दूसरा किस्सा
Wed, 05 Apr 2023 12:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव
अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 05 Apr 2023 12:54 AM IST
सार
इसमें एक पक्ष की ओर से चली गोली एक युवक को जा लगी। उसे गंभीर हालत में पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
demo pic...
विस्तार
शुक्लागंज, गंगा घाट कोतवाली क्षेत्र के जाजमऊ चौकी अंतर्गत लोचन खेड़ा गांव में मंगलवार रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। इसमें एक पक्ष की ओर से चली गोली एक युवक को जा लगी। उसे गंभीर हालत में पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा है। वहीं पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया है। शेष के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
लोचन खेड़ा निवासी नरेश पुत्र सुखलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि यहीं के रहने वाले अशोक, संजय, सूरज, सनी और नीशू मंगलवार रात उनके घर के बाहर आए और पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौज करने लगे जिसका उन्होंने विरोध किया तो उन्हीं में से एक युवक ने नरेश पर फायर झोंक दिया जिससे गोली पीठ में जा लगी।
विज्ञापन
वहीं दूसरे पक्ष के लोगों का कहना है कि नरेश द्वारा एक पुराने मामले में पेश बंदी की जा रही है। आरोप बेबुनियाद है और स्वयं द्वारा गोली चलाई गई। कोतवाली प्रभारी गंगाघाट अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि गोली चलने की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है। नरेश की पीठ में छर्रे लगे हैं। आरोपी अशोक और संजय को पूछताछ के लिए पकड़ा गया है।
विज्ञापन