फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Unnao: Youth imprisoned for four years for attempting to rape teenager

उन्नाव : किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास में युवक को चार साल कैद

Thu, 28 Jul 2022 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Unnao: Youth imprisoned for four years for attempting to rape teenager
उन्नाव। नौ साल पहले किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले युवक को न्यायाधीश ने चार साल की सजा सुनाई है। उस पर 22 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन

सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी 10 दिसंबर 2013 की दोपहर दूध लेने गई थी। वहां पहले से ही योगेश यादव मौजूद था। उसने किशोरी को पकड़ कर कमरे में बंद कर लिया और दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर परिजन आ गए और उसको बचाया। योगेश यादव जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया था।

पिता की तहरीर पर पुलिस ने 14 दिसंबर 2013 को रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया था। इसके बाद उसको न्यायालय से जमानत भी मिल गई थी। मुकदमा जिला जज 11 की कोर्ट में चल रहा था। गुरुवार को मुकदमे की अंतिम सुनवाई हुई। विशेष लोक अभियोजक प्रदीप कुमार श्रीवास्तव व चंद्रिका प्रसाद बाजपेई की दलीलों, गवाहों व सबूतों के आधार पर न्यायाधीश संदीप गुप्ता ने अपराधी को चार साल की सजा सुनाई है। उस पर 22 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed