{"_id":"615fee028ebc3e471364b939","slug":"unnao-woman-murdered-by-slitting-her-throat-in-forest","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: जंगल में महिला की गला रेतकर हत्या, रात भर मां के शव के पास बैठ कर रोता रहा मासूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: जंगल में महिला की गला रेतकर हत्या, रात भर मां के शव के पास बैठ कर रोता रहा मासूम
Fri, 08 Oct 2021 12:37 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 08 Oct 2021 12:37 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव: मौके पर जांच करते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव के माखी थाना क्षेत्र स्थित शारदा नहर के पास शुक्रवार सुबह महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। इलाकाई लोगों को सूचना पर पहुंची पुलिस को शव के पास एक मासूम बच्चा रोता हुआ मिला। बच्चे से पूछताछ के बाद पुलिस को शव से कुछ दूर महिला का पर्स मिला। जिससे महिला की शिनाख्त लखनऊ निवासी माया के रूप में हुई है।
लखनऊ निवासी महिला और उसके चार साल के बेटे को किसी बहाने से उन्नाव के माखी थाना क्षेत्र स्थित शारदा नहर के पास लाकर हत्यारे ने बच्चे के सामने ही महिला की गला रेतकर हत्या कर दी। हत्यारोपी शव व जीवित बच्चे को नहर किनारे झाड़ी में छोड़कर भाग निकला।
4 वर्षीय मासूम रातभर सुनसान जगह पर मां के शव के पास बैठकर रोता रहा। सुबह खेत देखने गए किसान नजारा देखकर सन्न रह गया। एसपी, एएसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और बच्चे को गोद में लेकर पूछताछ की। बच्चे से मिली जानकारी के आधार पर एसपी ने स्वाट व फील्ड यूनिट की मदद से जांच की।
विज्ञापन
स्वाट टीम ने पास ही खेत से महिला का पर्स बरामद किया है। जिसमें मिले आधार कार्ड से मृतका की पहचान लखनऊ के माल थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव निवासी माया (28) पत्नी संतराम के रूप में हुई गई। परिजनों को सूचना भिजवाने के लिए पुलिस ने माल थाना पुलिस की मदद ली है।