फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Unnao waitress eight-wicket win

उन्नाव वेटरेंस ने आठ विकेट से हराया

Mon, 07 Nov 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 07 Nov 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Unnao waitress eight-wicket win
खिलाड़ियों से मिलते पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

मैच के प्रारंभ में कानपुर देहात के कप्तान विवेक जान ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 30 ओवर के मैच में 6 विकेट खोकर 118 रन ही बना पाए। इसमें कप्तान विवेक जान ने 29 रन, गुलशाद ने 28 रन, विकास कश्यप ने 23 व चंद्रशेखर ने 13 बनाए। उन्नाव वेट्रेंस की ओर से कैलाश नेगी, शिव प्रताप, संतोषीकांत, फि रोज खान व मंसूर खान ने एक-एक खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उन्नाव वेट्रेंस की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 16.1 ओवर में 2 विकेट खोकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें आतिफ  ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 5 चौकों की सहायता से 39 रन बनाए। इसके अलावा नवीन सिन्हा ने 6 चौकों की सहायता से 35 रन तथा अबरार ने 6 चौकों की सहायता से 34 नाबाद रन बनाए। कानपुर देहात की ओर से विवेक जान व गुलशाद ने एक-एक विकेट हासिल किए। संचालन एसोसिएशन के महामंत्री राजेंद्र कुमार त्रिपाठी ने किया। अंपायरिंग में राहुल गांधी, साहिल, सलीम तथा स्कोरिंग नीरज व सह स्कोरर रोहित शर्मा रहे। इस मौके पर मुकेश बाजपेई, अशोक मिश्रा, राजेंद्रनाथ एवं दुर्गेश आदि उपस्थित रहे। उपाध्यक्ष पीके मिश्रा ने बताया कि लीग का अगला मैच 13 नवंबर को सुबह 9 बजे से उन्नाव वेट्रेंस व लखनऊ वेट्रेंस के मध्य आरडीएसओ मैदान लखनऊ में खेला जाएगा।
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed