{"_id":"6043cc5b24abfc7d6619836a","slug":"unnao-the-young-man-who-was-sitting-with-his-mother-in-the-kotwali-the-whole-night-died-when-the-police-left-outside-the-house","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: पूरी रात कोतवाली में मां के साथ बैठा रहा युवक, सुबह पुलिस ने घर के बाहर छोड़ा तो हो गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: पूरी रात कोतवाली में मां के साथ बैठा रहा युवक, सुबह पुलिस ने घर के बाहर छोड़ा तो हो गई मौत
Sun, 07 Mar 2021 12:09 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 07 Mar 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव के पुरवा में भूमि पर कब्जे की शिकायत लेकर पहुंचे दिव्यांग व उसकी मां को एसडीएम ने कोतवाली भेजा। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया। युवक तुरंत कार्रवाई की मांग पर अड़ गया। वह मां के साथ पूरी रात कोतवाली परिसर में बैठा रहा। सुबह पुलिस ने उसे जीप से घर पहुंचाया।
कुछ देर बाद युवक लड़खड़ाकर गिरा और उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों में पुलिस की पिटाई से मौत की चर्चा पर कोतवाल उल्टे पांव गांव पहुंचे और जांच की। मां ने बीमारी से ग्रसित होने से मौत की बात कही। कोड़रा गांव निवासी कमल किशोर (35) दाएं पैर से दिव्यांग था। शुक्रवार को वह अपनी मां रामकुमारी के साथ एक शिकायती पत्र लेकर एसडीएम राजेश चौरसिया के पास पहुंचा।

उसने बताया कि गांव में उसकी आबादी की जमीन पर घूरा पड़ा है। गांव का युवक जमीन कब्जा करना चाहता है। एसडीएम ने कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए और दोनों को पुलिस के पास भेज दिया। शुक्रवार शाम कमल किशोर कोतवाली पहुंचा और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जांच करने की बात कहकर उसे घर जाने के लिए कहा।
कमल तुरंत कार्रवाई की मांग पर अड़ गया और पूरी रात मां के साथ मंदिर परिसर में ही बैठा रहा। सुबह पुलिस की नजर पड़ी तो उसे व उसकी मां को जीप से लेकर जाकर उसके घर के बाहर उतार दिया। रामकुमारी के अनुसार बेटा घर के पास लड़खड़ाकर गिर गया। गांव के लोगाें ने उसे उठाने का प्रयास किया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
मां ने बताया कि उसका बेटा टीवी की बीमारी से ग्रसित था। उसका मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं रहता था। पुलिस की पिटाई से मौत की चर्चा पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और मां के बयान दर्ज किए। सीओ रमेश चंद्र प्रलयंकर ने बताया कि कमल किशोर की मां ने बीमारी से मौत की बात कही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।