फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Unnao: The work of the last five years of Nawabganj Kshetra Panchayat will be investigated

उन्नाव : नवाबगंज क्षेत्र पंचायत के पिछले पांच साल के कार्यों की होगी जांच

Sat, 16 Jul 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Unnao: The work of the last five years of Nawabganj Kshetra Panchayat will be investigated
उन्नाव। विकास खंड नवाबगंज की ग्राम पंचायत मलांव की क्षेत्र पंचायत सदस्य अल्का सिंह ने सीडीओ को प्रार्थनापत्र देकर पांच साल में क्षेत्र पंचायत द्वारा कराए गए कार्यों की जांच की मांग की है। सीडीओ ने जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की है।
विज्ञापन

मलांव की क्षेत्र पंचायत सदस्य अल्का सिंह ने सीडीओ को दिए शिकायतीपत्र में बताया कि वर्ष 2016-21 के बीच क्षेत्र पंचायत नवाबगंज ने कई फर्जी कार्य दिखाकर सरकारी धन निकाला। ब्लाक परिसर में बीज भंडार की बाउंड्रीवाल का निर्माण नहीं कराया गया, जबकि कार्य के नाम पर धन आहरित कर लिया गया। ब्लाक के गेट पर टाइल्स लगाने के नाम पर पैसा निकाला गया।
विज्ञापन

ब्लाक परिसर में बने शौचालय की मरम्मत के नाम पर कई बार धन आहरित किया गया। विकासखंड नवाबगंज में क्षेत्र पंचायत द्वारा हाईवे पर प्रतीक्षालय का धन आहरित किया गया, लेकिन प्रतीक्षालय नहीं बनाए गए। डहरौली मार्ग से रैनापुर तक सीसी रोड नहीं बनाई गई। ब्लाक कार्यालय में जो पुराने भवन को तोड़ा गया उसके मलबे की नीलामी न करके स्वयं के कार्य में प्रयोग किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा कई अन्य कार्यों की सूची देकर जांच की मांग की है। सीडीओ दिव्यांशु पटेल ने बताया कि शिकायतीपत्र की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है। टीम में डीडीओ, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड और डीआरडीए सहायक अभियंता को शामिल किया गया है। निर्देश दिए हैं कि 15 दिन में मामले की जांच करके रिपोर्ट दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed