फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Unnao, Sports College Lucknow and Varanasi won the match

Unnao News: उन्नाव, स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ और वाराणसी ने जीता मैच

Fri, 07 Feb 2025 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Unnao, Sports College Lucknow and Varanasi won the match
खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते सदर विधायक पंकज गुप्ता, डीएम गौरांग राठी,सीडीओ प्रेम प्रकाश मी - फोटो : खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते सदर विधायक पंकज गुप्ता, डीएम गौरांग राठी,सीडीओ प्रेम प्रकाश मीण।
उन्नाव। बाईपास स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को राज्य स्तरीय ओपन फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ, बाराबंकी, वाराणसी, अयोध्या, कानपुर, लखनऊ, मिर्जापुर, गोरखपुर, मऊ व उन्नाव की टीम ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ डीएम गौरांग राठी, सदर विधायक पंकज गुप्ता, सीडीओ प्रेम प्रकाश मीणा, जिला क्रीडाधिकारी मुकेश सब्बरवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला उन्नाव और बाराबंकी के बीच खेला गया। इसमें उन्नाव की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर 4-2 से जीत हासिल की। इसके बाद दूसरा मुकाबला स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ और मिर्जापुर के बीच खेला। स्पोर्ट्स कॉलेज की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन 3-0 से मैच जीत लिया।
विज्ञापन

वहीं, तीसरा मैच अयोध्या व गोरखपुर के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हुई। बराबर गोल होने पर संयुक्त विजेता रहीं। चौथा मैच वाराणसी और मऊ के बीच खेला गया। इसमें वाराणसी ने 2-1 से जीत हासिल की। जिला क्रीडाधिकारी ने बताया कि शनिवार को पहला मैच मिर्जापुर और बाराबंकी, दूसरा मैच डीएफएफ लखनऊ व मऊ, तीसरा लीग मैच, कानपुर व गोरखपुर और चौथा मुकाबला उन्नाव स्पोर्ट्स कॉलेज और लखनऊ के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
यह भी रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ से नियुक्त पर्यवेक्षक सरदार अजीत सिंह, खेल निदेशालय से नियुक्ति निदानकर्ता अधिकारी सुनील भारती, अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी शम्सी रजा, जिला आयुष अधिकारी डॉ. कप्तान सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी शिवराम सिंह, डाॅ. बीके सिंह, डॉ. अश्वनी शुक्ल, पवन मिश्रा, हाजी मुनव्वर, विवेक सिंह, शरद जयसवाल, अमित, मेहरूद्दीन, मनोज तिवारी, विनय कुमार, रवि शर्मा, सौरभ कुमार, अनमोल, मनोज कुमार, विकास अवस्थी, शिवानी गुप्ता, शंकर श्रीवास्तव, नवीन सिन्हा, आनंद मोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed