फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Unnao's red in China, family in panic

चीन में उन्नाव का लाल, दहशत में परिवार

Thu, 06 Feb 2020 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Unnao's red in China, family in panic
पुरवा(उन्नाव)। चीन के शहर शंघाई के निकट आइलैंड में जूनियर इंजीनियर के पद पर तैनात उन्नाव के युवक का परिवार दहशत में है। परिवार के सदस्य दिन में कई बार उससे बात कर हालचाल लेते हैं और सकुशल उसके वापस घर आने की ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं। फोन पर बातचीत में युवक ने बताया कि जिस शहर में वह रह रहा है वहां एक दूसरे से हाथ मिलाने तक को मना किया गया है। साथ ही चौबीस घंटे मास्क लगाने के निर्देश जारी हुए हैं।
विज्ञापन

पुरवा तहसील क्षेत्र के गांव निवासी युवक चीन के शहर आइलैंड में समुद्री जहाज पर जूनियर इंजीनियर के पद पर तैनात हैं। जिस शहर में वह रह रहा है उसकी वुहान शहर से दूरी 838 किलोमीटर है। फोन पर हुई बातचीत में युवक ने बताया कि यहां रहने वाले लोगों को निर्देश दिए गए हैं कि वह बाहरी लोगों से बात नहीं करेंगे। यही नहीं एक दूसरे से हाथ न मिलाने को भी कहा गया है। चौबीस घंटे मास्क लगाने का अलर्ट जारी है।
विज्ञापन

जूनियर इंजीनियर ने बताया कि छुआछूत की बीमारी होने से डाक्टरों ने अलर्ट जारी किया है कि छींक आने के समय हथेली का प्रयोग न कर कोहनी का प्रयोग करें। हथेली खुली होने से उसमें वायरस फैलने का खतरा बना रहता है। इसलिए सभी कोहनी का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े भाई ने बताया कि जूनियर इंजीनियर तीन भाइयों में सबसे छोटा है। छह महीने पहले ही उसकी तैनाती हुई है। लेकिन जब से कोरोना वायरस जैसी घातक बीमारी का पता चला है मां व परिवार के अन्य सदस्य सुबह से रात तक परेशान रहते हैं। पुत्र की चिंता सताती है कि वह सकुशल जल्द घर वापस लौट आए। बातचीत में उसने अपने को स्वस्थ बताया है।
कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट जारी कर दिया है। निर्देश दिए गए हैं कि सर्दी जुकाम से पीड़ित मरीजों को गंभीरता से लिया जाए। संदिग्ध लक्षण मिलने पर संक्रामक रोग विभाग को सूचना दें, साथ ही मरीज का सैंपल लिया जाए। खासकर चीन से यात्रा कर लौटे लोगों की विशेष निगरानी की जाए।
कोरोना वायरस की बढ़ रही दहशत को देखते हुए स्वास्थ्य निदेशक ने अलर्ट जारी करने के निर्देश दिए हैं। यही नहीं, भारत सरकार से चीन की यात्रा से दो महीने पहले लौट कर आए छह लोगों की सूची भी उपलब्ध कराई गई है। जिनका मंगलवार को स्वास्थ्य परीक्षण भी करा लिया गया है। इसमें 1 रायबरेली का है और 5 इसी जिले से ताल्लुक रखते हैं। इन सभी पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। चीन की यात्रा करने वालों के अलावा उनके परिजनों व आसपास रहने वाले लोगों की भी जांच कराई जा रही है। सीएचसी, पीएचसी स्टाफ को भी अलर्ट जारी करने के निर्देश दे दिए गए हैं। फ्लू व सर्दी जुकाम के लक्षणों से पीड़ित लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि जिला अस्पताल के साथ स्वास्थ्य केंद्रों को भी अलर्ट किया गया है। केंद्र सरकार से अभी सिर्फ 6 लोगों की सूची उपलब्ध कराई गई है जिन्होंने चीन की यात्रा की है। वह सभी स्वस्थ मिले हैं। हालांकि सरकार के निर्देश पर इन लोगों की निगरानी की जा रही है। चीन से वापस लौट रहे लोगों की एयरपोर्ट पर ही नजर रखी जा रही है। इन लोगों की एयरपोर्ट पर ही थर्मल स्कैनिंग व पूरी जांच कराई जा रही है। उसके बाद ही घर भेजा जा रहा है। व्यापार व नौकरी के सिलसिले में चीन में रहने वाले लोग व उनके परिजन दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed