फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Unnao: Power failure in Behtamujawar for four days, waiting for two more days

उन्नाव : बेहटामुजावर में चार दिन से बिजली गुल, दो दिन और इंतजार

Sat, 20 Aug 2022 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
Unnao: Power failure in Behtamujawar for four days, waiting for two more days
ब्योलीइस्लामाबाद में जमीन पर टूटी पड़ी लाइन व ट्रांसफार्मर। संवाद - फोटो : UNNAO
गंजमुरादाबाद। गांव बेहटामुजावर की बिजली चार दिन से गुल है। मंगलवार को तेज हवा और बारिश के दौरान पेड़ गिरने से बिजली लाइन और ट्रांसफार्मर जमीन पर आ गया था। जेई का कहना है कि रविवार शाम तक आपूर्ति चालू हो पाएगी।
विज्ञापन

16 अगस्त को तेज हवा के साथ बारिश हुई थी। इस दौरान बेहटामुजावर में ब्योली इस्लामाबाद मार्ग पर यूकेलिप्टस का एक पेड़ गिर गया था। इसकी चपेट में आकर गांव की बिजली की लाइन और पोल टूटने से ट्रांसफामर्र जमीन पर आ गया था।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कई बार मांग की लेकिन अब तक मरम्मत नहीं हो पाई। बिजली न आने से गांव की करीब छह हजार आबादी परेशान है। लोगों को मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए दूसरे गांव जाना पड़ रहा है। बिजली विभाग के जेई सुरेश यादव ने बताया कि तार, पोल और ट्रांसफार्मर मंगवाया गया है। रविवार शाम तक मरम्मत पूरी कर आपूर्ति चालू करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चमियानी के मोहल्ला ईसापुर में बिजली के जर्जर तारों से आए दिन फाल्ट होने से बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। वोल्टेज की भी समस्या है। परेशान ग्रामीणों ने अधिशाषी अभियंता को पत्र देकर 15 दिन में सुधार की मांग की है। चेतावनी दी कि इसके बाद गांव वाले धरना-प्रदर्शन करेंगे।
पुरवा उपकेंद्र से नगर, बेहटा, चमियानी तथा बिछिया के गांवों में बिजली आपूर्ति होती है ।
पुरवा-चमियानी फीडर में 1982 में बिजली की लाइन डाली गई थी। इसके बाद गांव पंचायत चमियानी के मोहल्ला ईसापुर में बिजली की लाइन खींचकर उपभोक्ताओं को कनेक्शन दिए गए थे। गांव में करीब 80 बिजली कनेक्शन धारक हैं।

ग्रामीणों के मुताबिक बिजली की लाइन जर्जर हो गई है। मरम्मत के नाम पर कर्मी रुपयों की मांग करते हैं। समस्या को लेकर गांव निवासी जय सिंह चौधरी, मंजुलता, अतर सिंह, भीमशंकर, सुनील, करताल सिंह, मेवालाल, संजू,रामरानी आदि ने अधिशासी अभियंता से15 दिन में तार बदलने और ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है। अधिशाषी अभियंता योगेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि जेई को भेजकर समस्या को हल कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed